
'सरदार पटेल की मौत अभी भी संदिग्ध, रहस्य से उठना चाहिए पर्दा'- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
AajTak
यूपी के सुल्तानपुर में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि सरदार पटेल की मौत अब भी संदिग्ध है. सरकार को इस पूरे मामले की जांच करानी चाहिए. इस रहस्य से पर्दा उठना चाहिए कि उनकी मौत कैसे हुई थी. उन्होंने कहा कि जो समितियां बनाई गई हैं, वे इस मामले की विस्तृत जांच कर मामले को स्पष्ट करें.
उत्तर-प्रदेश के सुल्तानपुर में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सोमवार को लौह पुरुष की जयंती पर सरदार पटेल की मौत पर सवाल खड़े किए. उन्होंने योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरदार पटेल की मौत अभी भी संदिग्ध मानी जा रही है. इसकी विस्तृत जांच की जानी चाहिए.
सुल्तानपुर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम शहर के तिकोनिया पार्क में आयोजित किया गया था. इसमें संजय निषाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया.
इस दौरान निषाद ने सरदार पटेल की मौत का जिक्र किया. कहा, जो समितियां बनी हुई हैं, उनसे हम मांग करते हैं कि जांच कर पूरे मामले को स्पष्ट करें.
'कई जातियों को बाद में जोड़ा गया'
संजय निषाद ने आगे कहा कि राजनीतिक दल और समाज के साथ यह समितियां लगी रहती हैं और सबका हित करने का कार्य करती हैं. उन्होंने कहा कि ढेर सारी जातियों को बाद में जोड़ा गया है.
उन्होंने कहा कि बहुत सी ऐसी जातियां हैं, जो अन्य पिछड़ा वर्ग में और SC-ST में नहीं हैं. उन जातियों के साथ भी न्याय होना चाहिए. जैसे अनुसूचित जाति को राष्ट्रपति का नोटिफिकेशन भी मिला हुआ है. फिर भी इन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग में जोड़ दिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










