
'सरकारी स्कूलों में फेल हो रहे 96% स्टूडेंट...' BJP ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर उठाए सवाल, AAP ने किया खंडन
AajTak
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राज्य के शिक्षा मॉडल पर सवाल उठाए हैं. भाजपा नेता ने कहा, इस साल 9वीं और 11वीं कक्षा का परिणाम इतना खराब रहा है कि शिक्षा निदेशालय को एक परिपत्र जारी कर शिक्षकों से अपनी पुस्तिकाओं की समीक्षा करने को कहा गया है. सफल छात्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए 6 अप्रैल एक समय दिया गया है.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राज्य के शिक्षा मॉडल पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, दिल्ली सरकारी स्कूलों के टीचरों को धमकाया जा रहा है. उनसे कहा जा रहा है कि बच्चों का रिजल्ट अच्छा करके दीजिए. भाजपा नेता ने दावा किया हमारे पास जो जानकारी है, उसके आधार पर दिल्ली के स्कूलों का रिजल्ट बहुत खराब है. स्कूलों में बच्चों के 4 नंबर, 6 नंबर आ रहे हैं लेकिन टीचर्स पर इन्हीं बच्चों को 33% देकर पास करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
भाजपा नेता ने कहा, हमारी स्कूल के टीचर्स से बात हो रही है. हमने खुद कुछ बच्चों की आंसर शीट्स देखी हैं, लेकिन सरकारी स्कूल के टीचर इतने डरे हुए हैं कि वह सामने नहीं आना चाहते हैं. इस दावे के साथ भाजपा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में AAP सरकार का कोई शिक्षा मॉडल नहीं बल्कि फ्रॉड मॉडल है.
AAP के शिक्षा मॉडल पर भाजपा ने उठाए सवाल
भाजपा नेता ने कहा, मैं चैलेंज करता हूं कि सरकारी स्कूल के बच्चों से साधारण से सवालों के जवाब भी पूछ लीजिए जाएं तो वे उसका जवाब नहीं दे पाते हैं. भाजपा नेता ने दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी से पूछा कि अगर रिजल्ट अच्छा था तो सभी बच्चों के एक्जाम रिचेकिंग कराने की सर्कुलर जारी करने की जरूरत ही क्यों पड़ी?
आठंवी क्लास तक के बच्चों को नहीं किया जाता फेल
बता दें कि नो डिटेंशन पॉलिसी के तहत किसी भी बच्चे को आठवीं में रोका नहीं जा सकता है. इसी वजह से बच्चे का राइटिंग स्किल लगातार कमजोर होता जा रहा है और नौंवी क्लास में आते ही उनको राइटिंग स्किल (Writing Skill) इंप्रूव करनी पड़ती है. यही वजह है कि ज्यादातर आंसर शीट्स (Answer Sheets) में बच्चों को सही से हिंदी भी लिख रही नहीं आ रही है. दिल्ली के स्कूलों की उदासीनता कुछ ऐसी है कि दिल्ली में 9वीं और 11वीं क्लास का नतीजा घोषित हुआ है. भाजपा के दावे के मुताबिक दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 96% छात्र फेल हो गए हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










