
'सरकारी नौकरी होती तो हमें भी कोई ले जाता...' पकड़ौआ विवाह पर बिहार के बेरोजगार युवकों ने कसा तंज
AajTak
बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ शादी कराए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले पर पटना के युवाओं ने अपनी बात रखी उन्होंने कहा की पकड़ौआ विवाह से टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि बेरोजगारों की शादी नहीं हो रही. कुछ युवाओं ने तंज कसते हुए कहा कि अगर हमारी भी सरकारी नौकरी होती तो कोई हमें भी उठा ले जाता और शादी करा देता. हमारी भी शादी की तमन्ना पूरी हो गई होती.
बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ शादी का मामला सामने आया है. इस बार बीपीएससी की परीक्षा पास कर हाल ही में शिक्षक बने एक युवक को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया और गन प्वाइंट पर उसकी जबरन शादी करा दी. टीचर को स्कूल से ही अगवा कर लिया गया गया था. बिहार में पकड़ौआ विवाह के लिए बीते कुछ सालों में किडनैपिंग के मामले लगातार बढ़े हैं.
बीपीएससी टीचर की जबरन शादी के मामले को लेकर जब पटना के कुछ युवाओं से बात की गई तो उनका कहना था कि इस तरह के मामले ठीक नहीं हैं. ऐसे मामले सामने आने के बाद से युवाओं के परिजन भी चिंतित हैं. आशीष और रिषभ ने कहा कि हम लोग अभी बेरोजगार हैं. इसलिए हमारी अभी शादी नहीं हुई है. अगर हमारी भी सरकारी नौकरी लग गई होती तो हमें भी कोई उठा ले जाता और शादी कर देता.
एक अन्य युवा ने कहा कि हमारी नौकरी नहीं लगी तो अब तक हम कुंवारे हैं. अब हमें भी लग रहा है कि सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, तभी कोई हमारी शादी कराएगा. पटना में ऐसे ही कुछ और युवाओं से जब बात की तो उन्होंने पकड़ौआ विवाह के बहाने बेरोजगारी को लेकर तंज कसा और कहा कि सरकारी नौकरी होती तो हमारी भी शादी की तमन्ना पूरी हो चुकी होती.
दरअसल, बिहार में पकड़ौआ विवाह का इतिहास साल 1980 के दशक के बाद से शुरू हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 80 के दशक के बाद बिहार के बेगूसराय जिले में पकड़ौआ विवाह का चलन सबसे अधिक था. दरअसल, बेगूसराय भूमिहार बहुल इलाका है. भूमिहार समाज में दहेज का चलन ज्यादा है. पकड़ौआ विवाह में शादी के लायक लड़के का अपहरण कर लिया जाता है, और डरा-धमकाकर जबरन उसकी शादी करवा दी जाती है.
पकड़ौआ विवाह के लिए हर साल यूं बढ़े अपहरण के केस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










