
सरकारी टीचर की हत्या के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, तंबाकू नहीं देने पर मारी गोली
AajTak
यूपी के मुजफ्फरनगर में तंबाकू नहीं देने से नाराज होकर सरकारी टीचर की हत्या करने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल गिरफ्तार किया गया है. मृतक और हत्यारोपी यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में गए थे. यूपी सरकार ने मृतक शिक्षक के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सरकारी टीचर की हत्या के आरोप में मंगलवार को एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने नशे में धुत्त होकर टीचर को गोली मारी थी, क्योंकि उसने उसे तंबाकू नहीं दिया था. रविवार रात सिविल लाइंस इलाके में हुई इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और विपक्षी नेताओं ने इसकी आलोचना की थी. इसके बाद हरकत में स्थानीय पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया.
जिला मजिस्ट्रेट अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने मृतक धर्मेंद्र कुमार के परिवार के लिए 25 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. मृतक वाराणसी से शिक्षा विभाग की उस टीम का हिस्सा थे जो यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं एसडी इंटर कॉलेज में लेकर आई थी. इसमें टीम में एक अन्य शिक्षक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल थे. उनके साथ वाराणसी से एक पुलिस टीम भी आई थी.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी लोग एक वाहन में कॉलेज का गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे. आरोपी हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश शराब के नशे में था और दूसरों से तंबाकू मांग रहा था. शिक्षकों और कर्मचारियों की टीम को सोने भी नहीं दे रहा था. सभी को परेशान कर रहा था. इसकी वजह से धर्मेंद्र कुमार ने अपनी नाराजगी जताई तो दोनों के बीच बहस होने लगी. गुस्से में आकर कांस्टेबल ने सर्विस कार्बाइन से गोली मार दी.
पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद पीड़ित धर्मेंद्र कुमार को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या में इस्तेमाल सर्विस कार्बाइन जब्त कर लिया गया है. एसएसपी ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपाई शासन का अहंकार धीरे-धीरे प्रशासन पर भी आने लगा है. पहले भी एक सिपाही ने लोगों की हत्या की थी. झूठे एनकाउंटर करवाने वाली भाजपाई सरकार ने पुलिस व्यवस्था तक में कुछ लोगों को हिंसक बना दिया है. मृतक शिक्षक के परिजनों को 5 करोड़ का मुआवज़ा दिया जाए और आरोपी पुलिसवाले को उसके किए की सज़ा. प्रदेश में कोई शिक्षा मंत्री हों तो वो भी जागें."

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






