
सरकारी आवास पर गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था इंजीनियर, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा
AajTak
इंजीनियर की शिक्षक पत्नी मायके में अपना इलाज करा रही थी. इसी बीच उसे सूचना मिली कि उसका पति अपने सरकारी आवास पर कई दिन से गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा है. इस सूचना के बाद इंजीनियर की पत्नी अपने भाइयों के साथ पति के बहराइच स्थित सरकारी बंगले पर पहुंच गई. इस दौरान इंजीनियर कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में बीती शाम उस समय हंगामा हो गया, जब एक इंजीनियर के सरकारी आवास पर अचानक उसकी पत्नी पहुंच गई. महिला के साथ उसके दो भाई भी थे. इस दौरान इंजीनियर और उसकी पत्नी के बीच पहले जमकर नोकझोंक हुई, इसके बाद महिला के दोनों भाइयों ने अपने जीजा की धुनाई कर दी. इंजीनियर की पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच भी जमकर नोकझोंक हुई.
दरअसल, इंजीनियर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की नलकूप कॉलोनी में सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है. इंजीनियर की पत्नी श्रावस्ती में सरकारी शिक्षक हैं. कुछ दिन से इंजीनियर अपनी पत्नी को बीमारी के चलते इलाज के सिलसिले में अपनी ससुराल रायबरेली छोड़ आया था. इसी बीच इंजीनियर की पत्नी को किसी ने सूचना दे दी कि उनकी गैर मौजूदगी में उनका इंजीनियर पति अपने सरकारी आवास पर झांसी की रहने वाली गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा है.
सालों ने इंजीनियर को लात-घूंसों से पीटा
सूचना पर इंजीनियर की पत्नी अपने दो भाइयों के साथ बहराइच के नलकूप कॉलोनी में अपने पति के सरकारी आवास पर पहुंच गई और पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद हंगामा मच गया. इस दौरान इंजीनियर का पत्नी के साथ जमकर विवाद हुआ. इसके बाद इंजीनियर के सालों ने लात घूंसों से पिटाई कर दी. इंजीनियर की पत्नी ने कमरे में पति की गर्लफ्रेंड को भी जमकर लताड़ लगाई. इसके बाद सूचना पुलिस को दे दी.
दोबारा हरकत न करने का किया वादा तो पसीजा पत्नी का दिल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










