
सरकारी अस्पताल और वायरल वीडियो... एंट्री के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 3 सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
AajTak
रायगढ़ के सरकारी अस्पताल के तीन सुरक्षा गार्डों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इल्जाम है कि वे एक गर्भवती महिला के रिश्तेदारों से अस्पताल में प्रवेश के लिए पैसे वसूल रहे थे. तीनों का एक वीडियो भी वायरल हो गया था.
Raigarh Government Hospital Case: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों में वहां का स्टाफ अक्सर लोगों के निशाने पर रहता है. मरीजों और उनके तीमारदारों को स्टाफ से शिकायत रहती है. लेकिन हम जो खबर आपको बताने जा रहे हैं, वो सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. इस बार भी मामला तो भ्रष्टाचार का ही है, लेकिन इल्जाम स्टाफ पर नहीं, बल्कि सुरक्षाकर्मियों पर लगा है. ये मामला है छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का.
रायगढ़ के सरकारी अस्पताल के तीन सुरक्षा गार्डों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इल्जाम है कि वे एक गर्भवती महिला के रिश्तेदारों से अस्पताल में प्रवेश के लिए पैसे वसूल रहे थे. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि घटना रविवार को संत बाबा गुरु घासीदास जी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में सामने आई.
वहां तैनात सुरक्षा गार्डों ने अस्पताल में प्रसव के लिए आई एक महिला के रिश्तेदारों को प्रवेश पास जारी करने के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये की मांग की. तीनों आरोपी गार्ड रविशंकर गौतम, ओमप्रकाश पटेल और शिवेंद्र शुक्ला एक निजी सुरक्षा फर्म बुंदेला सिक्योरिटीज बिलासपुर से थे. असल में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने अस्पताल प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिए.
डीएम के आदेश पर सरकारी अस्पताल के अधिकारी हरकत में आए और मामला पुलिस तक पहुंचा. शिकायत के आधार पर चक्रधर नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 384 (जबरन वसूली) और 418 के तहत मामला दर्ज किया गया. जांच से पता चला है कि जब चिकित्सा सुविधा में प्रवेश निःशुल्क था तो पास जारी करने के लिए तीनों ने मरीजों के परिवार के सदस्यों से पैसे लिए थे. आगे इस मामले में जांच चल रही है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








