
'सरकारी अस्पतालों में घटिया दवाइयों की हो CBI जांच', दिल्ली सरकार की गृह मंत्रालय से मांग
AajTak
दिल्ली सरकार के डायरेक्ट्रेट विजिलेंस ने गुरुवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सरकारी अस्पतालों में घटिया क्वालिटी की दवाओं की आपूर्ति की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया है. आम आदमी पार्टी सरकार के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली सरकार मामले में जांच लंबित रहने तक स्वास्थ्य सचिव को निलंबित करने की सिफारिश उपराज्यपाल वीके सक्सेना से करेगी.
दिल्ली सरकार के डायरेक्ट्रेट विजिलेंस ने गुरुवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सरकारी अस्पतालों में घटिया क्वालिटी की दवाओं की आपूर्ति की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया है. आम आदमी पार्टी सरकार के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली सरकार मामले में जांच लंबित रहने तक स्वास्थ्य सचिव को निलंबित करने की सिफारिश उपराज्यपाल वीके सक्सेना से करेगी.
पीटीआई के मुताबिक इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को लेकर स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
दरअसल, वीके सक्सेना ने पिछले हफ्ते उन दवाओं की कथित आपूर्ति की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. ये दवाएं गुणवत्ता मानक परीक्षणों में विफल साबित हुई थीं. इनके इस्तेमाल से सरकारी अस्पताल में आने वाली मरीजों की सेहत को नुकसान पहुंचने की भी संभावना जताई गई.
दवा सप्लायर्स की जांच की मांग
डायरेक्ट्रेट विजिलेंस ने गह मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा, "हमें यह कहने का निर्देश दिया गया है कि खराब मानक गुणवत्ता वाली दवाओं की आपूर्ति के लिए कोई भी कार्रवाई केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए और पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच करने की आवश्यकता है. इसमें सप्लायर्स की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए जो दवा निर्माताओं से इन्हें खरीदकर अस्पतालों तक पहुंचाते हैं. इन दवाओं की आपूर्ति की गंभीरता और उद्देश्यों को समझने के लिए कॉर्पोरेट पर्दा उठाने की जरूरत है."
घटिया क्वालिटी की पाई गईं ये दवाएं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










