
समुद्र किनारे लगा दी स्कॉर्पियो, धंसी रेत में और बढ़ गया वाटर लेवल...भीड़ ने ऐसे निकाली बाहर
AajTak
नालासोपारा पश्चिम के कलंब तट पर रविवार सुबह एक टूरिस्ट की स्कॉर्पियो गाड़ी रेत में धंसकर समुद्र के पानी में फंस गई। पानी बढ़ने से गाड़ी लगभग डूब गई, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर ट्रैक्टर की मदद से दोपहर 1 बजे बाहर निकाला.सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी.
महाराष्ट्र में नालासोपारा पश्चिम के कलंब समुद्र तट पर जो हुआ वह भयानक दुर्घटना का कारण बन सकता था. यहां एक टूरिस्ट की गाड़ी समुद्र के पानी में फंस गई. यह घटना रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे की है.
केशव पाड़ा रोड के कलंब तट पर सैर करने पहुंचे पर्यटक सुबह 8:30 बजे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी समुद्र किनारे ले आए. लेकिन गाड़ी रेत में धंस गई और अचानक वहां पर समुद्र के पानी का लेवल बढ़ गया. फिर जो हुआ उससे पर्यटकों का उत्साह ठंडा पड़ गया. दरअसल गाड़ी डूबते- डूबते लगभग पूरी तरह से पानी में समा गई.
उस समय स्थानीय ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत मदद की और किसी तरह गाड़ी को बाहर निकाला. ढेरों लोगों को मिलकर भी गाड़ी को निकालने में एकदम ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा. इसके बाद ट्रैक्टर की सहायता से गाड़ी को पूरी तरह दोपहर 1 बजे बाहर निकाला गया. सौभाग्य से इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई. लेकिन पर्यटकों का यह अति-उत्साह जानलेवा भी साबित हो सकता था.
Input: प्रवीण

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










