
समीर वानखेड़े ने विजिलेंस टीम को दिया स्टेटमेंट, सादे कागज पर साइन के आरोपों को नकारा
AajTak
मुंबई के क्रूज जहाज ड्रग्स मामले में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने एनसीबी की विजिलेंस टीम को बयान दिया, जिसमें उन्होंने साफ किया कि उन्होंने केस से जुड़ी सभी जानकारी आला अफसरों के साथ साझा की थी. सूत्रों के अनुसार, समीर वानखेड़े पर पहला आरोप था कि चार सीधे कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए गए. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी सादे कागज पर पंच से कोई साइन नहीं करवाया गया.
मुंबई के क्रूज जहाज ड्रग्स मामले में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने एनसीबी की विजिलेंस टीम को बयान दिया, जिसमें उन्होंने साफ किया कि उन्होंने केस से जुड़ी सभी जानकारी आला अफसरों के साथ साझा की थी. सूत्रों के अनुसार, समीर वानखेड़े पर पहला आरोप था कि चार सीधे कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए गए. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी सादे कागज पर पंच से कोई साइन नहीं करवाया गया. बकायदा सीजर मेमो तैयार किया गया, जिसके बाद साइन करवाए गए थे. उन्होंने इस आरोप को मनगढ़ंत कहानी बताते हुए दावा किया कि यह जांच की दिशा को भटकाने के लिए साजिश के तहत तैयार किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










