
समीर वानखेड़े के भाई की शिकायत पर एनसीपी नेता नवाब मलिक पर गिरी गाज, FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला
AajTak
समीर वानखेड़े के चचेरे भाई संजय वानखेड़े ने नवाब मलिक पर जातीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ जातिगत बयानबाजी की. उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े मुस्लिम हैं और वह महार समुदाय से ताल्लुक नहीं रखते. मलिक ने यह बयान उस समय दिया, जब समीर वानखेड़े ने ड्रग्स मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था.
मुंबई के क्रूज ड्रग मामले से चर्चा में आए एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के भाई की शिकायत पर एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मलिक पर समीर वानखेडे़े के खिलाफ जातीय टिप्पणी करने का आरोप है. वाशिम अदालत के आदेश पर मलिक के खिलाफ अत्याचार निवारण अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
एफआईआर के मुताबिक, समीर वानखेड़े के चचेरे भाई संजय वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. मलिक पर वानखेड़े परिवार के खिलाफ जातीय टिप्पणी करने का आरोप है.
नवाब मलिक पर आरोप
नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ जातिगत बयानबाजी की. उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े मुस्लिम हैं और वह महार समुदाय से ताल्लुक नहीं रखते. शिकायत में कहा गया कि नवाब मलिक ने यह बयान उस समय दिया, जब समीर वानखेड़े ने ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. बाद में आर्यन खान को आरोपमुक्त कर दिया गया था.
पुलिस ने पहले नहीं दर्ज की थी FIR
उनके इस बयान का वीडियो टीवी और यूट्यूब सहित सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद संजय वानखेड़े ने पुलिस का रुख किया था लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. इसके बाद उन्हें अदालत का रुख करना पड़ा. अदालत ने इम मामले में नवाब मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. बाद में अदालत के आदेश पर नवाब मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










