
'समीर वानखेड़े की टीम ने 30 लाख की घड़ी चुराई,' ड्रग्स मामले के आरोपी का दावा
AajTak
मुंबई जोन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े की टीम पर एक और बड़ा आरोप लगाया गया है. उनकी टीम पर 30 लाख रुपए की घड़ी छीनने के बाद कागजी कार्रवाई में नहीं दिखाने का आरोप लगाया गया है. बता दें कि समीर वानखेड़े को सीबीआई ने एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जबरन वसूली मामले में तलब किया है.
ड्रग मामले में एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब ताजा मामले में एक ब्रिटिश नागरिक ने बड़ा आरोप लगाया है. उसे छापेमार कार्रवाई के दौरान वानखेड़े ने गिरफ्तार किया था. इस युवक ने आरोप लगाया है कि समीर के करीबी सहयोगी और खुफिया अधिकारी आशीष रंजन ने उसकी 30 लाख रुपये की रोलेक्स डेटोना कलाई घड़ी छीन ली थी. बाद में इसे जब्त किए गए सामान में नहीं दिखाया गया.
समीर वानखेड़े की टीम पर ये आरोप ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी ने लगाए हैं. इससे पहले समीर वानखेड़े के खिलाफ एनसीबी की सतर्कता टीम एक लक्जरी घड़ी की खरीद और बिक्री के मामले में जांच कर रही है. हालांकि, वह यह नहीं बता सके कि उन्हें ये घड़ी कैसे मिली? वानखेड़े पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के मामले में भी सीबीआई की एफआइआर में इसका उल्लेख किया गया है.
'घड़ी छीन ली, फिर जब्त सामान में नहीं दिखाई'
आजतक से बातचीत में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी ने कहा, मामले के जांच अधिकारी ने मेरी 30 लाख रुपये की डेटोना रोलेक्स घड़ी छीन ली और इसे जब्त किए गए सामान की सूची में नहीं दिखाया गया. केस के आईओ आशीष रंजन थे. यह पूछे जाने पर कि क्या समीर वानखेड़े, केपी गोसावी या सैनविले डिसूजा को जानते हैं, जिनके नाम आर्यन खान मामले में प्राथमिकी में दर्ज हैं? करण सजनानी ने कहा कि जब जनवरी 2021 में उनके घर पर छापा मारा गया था, तब वे दोनों एनसीबी के पूर्व प्रमुख वानखेड़े के साथ थे.
आर्यन केस में समीर वानखेड़े पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पढ़ें साजिश बेनकाब होने की पूरी कहानी
'बरी होने पर वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज करवाऊंगा'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










