
'समाज लेगा सरकार से बदला लेगा', मुजफ्फरनगर में Shrikant Tyagi ने दिया बयान
AajTak
Noida: नोएडा में महिला से विवाद के बाद चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. रविवार को मुजफ्फरनगर जिले पहुंचे श्रीकांत ने जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में बड़ी सभा करके निर्णय लेंगे. त्यागी समाज के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
यूपी के नोएडा में महिला से विवाद के बाद चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी रविवार को मुजफ्फरनगर जिले के कुतुबपुर गांव पहुंचे. यहां किसान नेता मांगेराम त्यागी के यहां त्यागी समाज के लोगों की एक सभा में हिस्सा लिया. इस दौरान श्रीकांत त्यागी ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली.
श्रीकांत त्यागी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में बड़ी सभा करके निर्णय लेंगे. त्यागी समाज के जो लोग भाजपा में छोटे-छोटे कार्यकर्त्ता है वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
बड़े पैमाने पर समर्थन दे रहा है समाज
श्रीकांत त्यागी ने कहा, मुजफ्फरनगर आने से पहले गाजियाबाद और मेरठ गया था. मैं लगातार अपने समाज के लोगों से मिल रहा हूं. 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है. समाज बड़े पैमाने पर समर्थन दे रहा है.
समाज के 95% लोग सरकार के खिलाफ
2024 में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि हम अभी से समाज के बीच में हैं. चुनाव सर्व समाज का होता है. हमारे साथ जो घटना घटी उससे समाज में बहुत रोष है. वर्तमान बीजेपी सरकार के खिलाफ हमारे समाज के 95% लोग हैं. जिस तरह भारतीय जनता पार्टी ने हमारे साथ व्यवहार किया है उससे कार्यकर्ता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने समाज को नकारने का काम किया है. स्वाभाविक है कि समाज इसका बदला लेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










