
'समाज को बांटना चाहते हैं आतंकी', श्रीनगर में बोले राहुल गांधी, पहलगाम अटैक के पीड़ित से भी मिले
AajTak
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज श्रीनगर के दौरे पर गए हैं. इस दौरान उन्होंने आतंकी हमले के पीड़ित से भी मुलाकात की. राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवादियों का इरादा समाज को बांटना है और हमें आतंकवादियों को सफल नहीं होने देना है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज श्रीनगर के दौरे पर गए हैं. इस दौरान उन्होंने आतंकी हमले के पीड़ित से भी मुलाकात की. राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवादियों का इरादा समाज को बांटना है और हमें आतंकवादियों को सफल नहीं होने देना है. मैं सभी को बताना चाहता हूं कि पूरा देश एक साथ खड़ा है. जो कुछ हुआ है उसके पीछे समाज को बांटने की मंशा है.
राहुल गांधी ने कहा कि ये देखकर दुख होता है कि कुछ लोग जम्मू-कश्मीर में हमारे भाई-बहनों पर हमला कर रहे हैं. जो कुछ भी हुआ है, उसके पीछे समाज को बांटने की मंशा है. मैंने घायल हुए लोगों में से एक पीड़ित से मुलाकात की है, साथ ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि मेरा प्यार और स्नेह उन लोगों के प्रति है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है. कल हमारी सरकार के साथ बैठक हुई. हमने कहा कि हम सरकार द्वारा उठाए जाने वाले हर कदम का समर्थन करते है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










