
'समाज का कर्ज अभी बाकी है...', 88 साल की उम्र में झाड़ू को बनाया हथियार, पूर्व DIG को मिला पद्मश्री सम्मान
AajTak
चंडीगढ़ के सेक्टर-49 स्थित IAS/IPS सोसायटी में रहने वाले सिद्धू रोज सुबह 7 बजे घर से निकलते हैं और 7 से 8 घंटे तक अपने आसपास की सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हैं. उन्होंने बताया कि सुबह की सैर के दौरान सड़कों पर फैला कचरा उन्हें भीतर तक विचलित करता था.
जिस उम्र में ज़्यादातर लोग आराम और विश्राम को जीवन की प्राथमिकता बना लेते हैं, उसी उम्र में 88 वर्षीय सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नया अर्थ दे दिया है. चंडीगढ़ की सड़कों और गलियों को पिछले एक दशक से साफ कर रहे पूर्व डीआईजी सिद्धू को उनके निःस्वार्थ सेवा कार्य के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है.
चंडीगढ़ के सेक्टर-49 स्थित IAS/IPS सोसायटी में रहने वाले सिद्धू रोज सुबह 7 बजे घर से निकलते हैं और 7 से 8 घंटे तक अपने आसपास की सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हैं. सोशल मीडिया पर पिछले साल वायरल हुए वीडियो में जब उन्हें कूड़ा उठाते देखा गया, तो देशभर से सराहना मिली. लेकिन सिद्धू हमेशा की तरह चर्चा और कैमरे से दूर रहे. वे मोबाइल फोन तक नहीं रखते और मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं.
आजतक से बातचीत में सिद्धू ने कहा, “मैंने पुलिस सेवा ₹250 की तनख्वाह से शुरू की थी. आज 1.5 लाख रुपये की पेंशन मिलती है, लेकिन मुझे लगता है कि समाज का कर्ज अभी बाकी है. सफाई मेरा पेबैक है.”
उन्होंने बताया कि सुबह की सैर के दौरान सड़कों पर फैला कचरा उन्हें भीतर तक विचलित करता था. वे कहते हैं, “अब मैं टहलने नहीं जाता, पूरा दिन पर्यावरण साफ करने में लगाता हूं.” सिद्धू का मानना है कि चंडीगढ़ देश के सबसे सुंदर शहरों में से एक है, लेकिन पढ़े-लिखे लोगों द्वारा सड़क पर कचरा फेंकना उन्हें पीड़ा देता है. उन्होंने कहा, “महंगी गाड़ियों से लोग कूड़ा फेंकते हैं, यह अस्वीकार्य है. प्रशासन अपना काम कर रहा है, लेकिन स्वच्छता जनभागीदारी से ही आएगी.”
गुरू नानक की शिक्षा और शेक्सपियर का प्रभाव
1963 में इंस्पेक्टर के रूप में भर्ती हुए सिद्धू 1981 में आईपीएस (IPS) बने. उन्होंने पंजाब में आतंकवाद के चरम दौर के दौरान अमृतसर में सिटी एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दीं. वे कॉलेज स्तर के बॉक्सर रहे हैं, साहित्य के शौकीन हैं और शेक्सपियर से लेकर पंजाबी साहित्य तक पढ़ते हैं. गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित सिद्धू पर्यावरण संरक्षण को आध्यात्मिक कर्तव्य मानते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










