
'समय पर मिलता इलाज तो बच जाती जान', सास को खोने वाले शख्स ने बताई NDLS भगदड़ की आपबीती
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रात को भगदड़ गई. जिससे 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस हादसे में बिहार के रहने वाले पप्पू ने अपनी सास को भी खो दिया.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भगदड़ मच गई. जिससे 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस भगदड़ में बिहार के सोनपुर के रहने वाले पप्पू ने अपनी सास को खो दिया. उन्होंने बताया कि अगर उनकी सास को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया होता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी.
अपनी सास को लेकर दानापुर जा रहे थे पप्पू
हादसे के बाद बदहवास पप्पू ने बताया कि मेरी सास की मौत हो गई. उनकी आयु 50 वर्ष के करीब थी. हम शाम को 4 बजे ही प्लेटफॉर्म पर आ गए थे. हम दिल्ली से बिहार के दानापुर जा रहे थे. दानापुर से सोनपुर जाते और प्लेटफॉर्म 15 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच करीब 9 बजे के आसपास भगदड़ मच गई. जिससे कई लोग दब गए.
यह भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede: हर घंटे 1500 जनरल टिकटों की बिक्री, एंट्री पॉइंट्स पर कोई जांच नहीं... NDLS पर भगदड़ की वजह आई सामने
जिस वक्त भगदड़ मची उस वक्त पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौजूद नहीं थे. जो लोग दबे हुए थे, उन्हें उनके परिजन ही निकाल रहे थे. मेरी सास भी भगदड़ में दब गई थीं और बेहोश हो गई. लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची. अगर एंबुलेंस समय पर आ जाती और उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उनकी जान बच सकती थी. पप्पू के अनुसार रेलवे स्टेशन पर सबकुछ ठीक था. लेकिन अचानक से भीड़ आ गई. जिससे भगदड़ मच गई और लोग दब गए.
हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










