
समय पर इलाज न मिलने से रोज दम तोड़ देते हैं 10 हजार भारतीय!
AajTak
देश में आज भी लाखों लोगों की समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो जाती है. 2020 में देश में 81.11 लाख लोगों की मौत हुई थी, उनमें से 36.52 लाख मौतें समय पर इलाज नहीं मिलने से हो गई.
ये सच्ची कहानी है. एक रात एक मां को सीने में दर्द उठा. उनसे सांस लेते नहीं बन रहा था. तुरंत कार में बैठाकर उन्हें घर के पास ही स्थित अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचे तो गेट पर ही कह दिया गया कि ये कोविड अस्पताल है और यहां दूसरे मरीजों का इलाज नहीं होगा. इसके बाद दूसरे अस्पताल की राह पकड़ी गई. वो भी कोविड अस्पताल था. वहां से भी लौटा दिया गया. आखिरकार उन्हें एम्स ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें बंद हो चुकी थीं. एम्स में डॉक्टरों ने देखा जरूर, लेकिन वही कहा जिसे कोई सुनना नहीं चाहता था.
अगर उस रात वो पहला अस्पताल उस मां को देख लेता तो हो सकता था कि वे बच जातीं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उनकी मौत गैस्ट्रिक अटैक की वजह से हुई थी. सरल शब्दों में कहें तो गैस की वजह से सीने में दर्द उठा और गैस वहीं फंस गई और उनसे सांस लेते नहीं बना.
ये इकलौती कहानी नहीं है. लेकिन भारत में ऐसी घटनाएं हर रोज होती हैं. जहां समय पर मेडिकल सुविधा नहीं मिल पाने के कारण हजारों लोगों की मौत हो जाती है. कोरोना के दौर में ये आंकड़ा और बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें-- Explainer: कोरोना से मौतों के आंकड़े पर विवाद क्यों उठ रहा है? WHO-लैंसेट और भारत के CRS के डेटा में इतना अंतर क्यों है?
हर घंटे 416, हर मिनट 7 की मौत
दो दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) की रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2020 में देश में 81.11 लाख लोगों की मौत हुई थी. इनमें से 45 फीसदी यानी 36.52 लाख लोग ऐेसे थी जिनकी मौत समय पर मेडिकल सुविधा मिलने की वजह से नहीं हुई. अगर हर दिन का आंकड़ा निकालें तो ये संख्या 10 हजार के ऊपर बैठती है. यानी हर घंटे 416 और हर मिनट 7 लोगों की मौत समय पर मेडिकल सुविधा नहीं मिलने से हो गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










