समंदर के अंदर मछलियों के बीच परिणीति चोपड़ा का 'मेडिटेशन', Video
AajTak
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर के अंदर मछलियों के बीच स्विम करते हुए अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति समंदर के अंदर मछलियों के बीच प्राकृति के खूबसूरत नजारे को कितना एन्जॉय कर रही हैं. परिणीता का यह वीडियो देखते ही बनता है.
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. परिणीति ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंड्स्ट्री में अपने लिए खास पहचान बनाई है. इन दिनों परिणीति अपनी फैमिली संग वेकेशन पर हैं. परिणीति अपने वेकेशन को कितना एन्जॉय कर रही हैं यह उनके सोशल मीडिया पोस्ट से साफ जाहिर है. अब परिणीति ने अंडरवाटर स्विम करते हुए अपना एक लाजवाब वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस की सांसे थमी की थमी रह जाएंगी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












