
'सभी सीमाओं को लांघ दिया...', राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कमेंट, दिग्विजय सिंह के भाई को नोटिस
AajTak
सांसद और विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह वर्तमान में कांग्रेस में हैं. पहले बीजेपी के साथ रह चुके हैं. 25 अप्रैल को उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि वे 'आतंकवादियों के साथ मिलीभगत' कर सकते हैं.
कांग्रेस ने पार्टी के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए उनकी अपमानजनक टिप्पणियों ने 'सभी स्वीकार्य सीमाओं को पार कर दिया है.' पार्टी ने कहा कि उनकी टिप्पणियों से कांग्रेस की छवि और गरिमा को गंभीर क्षति पहुंची है.
25 अप्रैल को लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पार्टी नेतृत्व पर हमला बोला था. पहलगाम के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक शोक सभा के दौरान उन्होंने कहा था, "राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भोले हैं. देश उनकी अपरिपक्वता के परिणाम भुगत रहा है."
पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (DAC) के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने 9 मई को सिंह को नोटिस जारी किया. नोटिस में कहा गया है, "आपके बार-बार सार्वजनिक बयानों के बारे में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव प्रभारी हरीश चौधरी से शिकायत प्राप्त हुई है, जिनसे कांग्रेस की छवि और गरिमा को गंभीर नुकसान पहुंचा है."
इसमें आगे कहा गया है, "आपके हालिया बयान ने सभी स्वीकार्य सीमाओं को लांघ दिया है, विशेष रूप से लोकसभा में विपक्ष के सम्मानीय नेता राहुल गांधी सहित वरिष्ठ पार्टी नेतृत्व पर अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणी करके."
नोटिस में निर्देश दिया गया है, "आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है और नोटिस प्राप्त होने की तारीख से 10 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया जाता है."
पूर्व लोकसभा सदस्य और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह वर्तमान में कांग्रेस में हैं. पहले बीजेपी के साथ रह चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










