
सभी सिक्योरिटी तोड़कर कैसे राजस्थान की जेल से भाग निकले 16 कैदी?
AajTak
राजस्थान के फलौदी स्थित जेल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां पर कैदियों ने गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया और 16 कैदी फरार हो गए. इस घटना के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.
राजस्थान के फलौदी स्थित जेल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां पर कैदियों ने गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया और 16 कैदी फरार हो गए. इस घटना के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि एसडीएम कार्यालय परिसर में स्थित उप कारागृह फलौदी में सोमवार शाम करीब 8.30 बजे खाना बनाते समय 16 विचाराधीन कैदियों ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की और उनकी आंखों में मिर्ची और गर्म सब्जी फेंककर फरार हो गए. इस घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंचे वहां के हालत को देखकर चौंक गए. तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस और जिला कलेक्टर को दी गई. इस मामले पर एसडीएम यशपाल आहूजा ने बताया कि बड़ी लापरवाही के चलते यह घटना हुई है. साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कैदियों द्वारा किया गया प्रयास था. लेकिन जब कारागृह के दो दरवाजे हैं, तो एक दरवाजा खुला तो दूसरा बंद क्यों नहीं हुआ. इससे साफ जाहिर है कि यह एक बहुत बड़ी लापरवाही है.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








