
'सभी सांसदों को नए संसद भवन के निर्माण का स्वागत करना चाहिए', गुलाम नबी आजाद ने दिया बयान
AajTak
पूर्व कांग्रेस नेता और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि सभी सांसदों को नए संसद भवन के निर्माण का स्वागत करना चाहिए. उन्होंने कहा कि नए संसद भवन के निर्माण का विचार सबसे पहले पीवी नरसिम्हा राव सरकार के समय में रखा गया था,
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि सभी सांसदों को नए संसद भवन के निर्माण का स्वागत करना चाहिए. हालांकि, पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि नए संसद भवन के निर्माण का विचार सबसे पहले पीवी नरसिम्हा राव सरकार के समय में रखा गया था, लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था.
आजाद ने कहा, "यह (एक नए संसद भवन का निर्माण) एक अच्छी बात है. यह एक अच्छी संसद है. यह नरसिम्हा राव सरकार के दौरान प्रस्तावित किया गया था, लेकिन यह नहीं किया जा सका। अब जब इसका निर्माण हो गया है, तो सभी सांसदों को इसका स्वागत करना चाहिए.' उन्होंने स्पष्ट कहा, मेरा इस नए संसद भवन से कोई विरोध नहीं है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारे राज्य में विधायी ढांचा नहीं होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. विधायकों की सीटें खाली हैं. इस सेटअप की बहाली से लोगों की समस्याएं कम हो सकती हैं.
पुराने J&K की बहाली चाहते हैं...
इसके साथ ही आजाद ने सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के विचार पर आधारित पुराने भारत की बहाली की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा, हम भी पुराने जम्मू-कश्मीर की बहाली चाहते हैं. राजौरी की अपनी यात्रा के दूसरे दिन, आजाद ने बढ़ती बेरोजगारी और मूल्य वृद्धि और जम्मू-कश्मीर की गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं क्योंकि उनसे नौकरियां और जमीन छीनी जा रही हैं.
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए, आजाद ने कहा कि सत्ता में चुने जाने पर, DPAP स्थानीय लोगों की दुर्दशा के लिए मूकदर्शक नहीं बनेगी और उनकी नौकरियों और भूमि अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए सभी राजनीतिक और कानूनी पहल करेगी.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











