
'सभी धर्मों का सम्मान, लेकिन कानून सबके लिए...', 3367 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने पर बोले CM फडणवीस
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा,
महाराष्ट्र विधानसभा में ध्वनि प्रदूषण और धार्मिक जगहों पर लाउडस्पीकर के उपयोग के मुद्दे पर चर्चा हुई. बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सूबे में धार्मिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़ता है.
इस सवाल का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लिया है और अब तक 3367 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं. उन्होंने विशेष रूप से बताया कि मुंबई में अब एक भी धार्मिक स्थल पर गैर-कानूनी लाउडस्पीकर नहीं है. मुंबई में 1600 से भी ज्यादा धार्मिक स्थल पर भोंगा (लाउडस्पीकर) हटाया गया है.
'विशेष परिस्थितियों में...'
सीएम फडणवीस ने यह भी साफ किया कि अगर भविष्य में किसी धार्मिक स्थल पर फिर से लाउडस्पीकर लगाए जाते हैं, तो उस क्षेत्र के पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. इस संबंध में राज्य सरकार ने साफ तौर से मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी तैयार की है.
यह भी पढ़ें: मुंबई में लाउडस्पीकर बैन के बाद आया 'अज़ान ऐप', रजिस्टर की जा रहीं मस्जिदें
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाना प्रतिबंधित है. पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने की अनुमति है, लेकिन लाउडस्पीकर का उपयोग वर्जित है. विशेष परिस्थितियों में कुछ दिनों के लिए 12 बजे रात तक छूट दी गई थी, लेकिन यह स्थाई नहीं है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सभी धर्मों का सम्मान करते हुए यह तय कर रही है कि नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिले और कानून का पालन सभी के लिए समान रूप से हो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










