
'...सब्जी में से बदबू आ रही', वंदे भारत में खराब खाने को लेकर वीडियो वायरल, IRCTC ने ट्विट पर किया रिप्लाई
AajTak
वंदे भारत ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक यात्री को वंदे भारत में मिलने वाले खाने को लेकर शिकायत करते देखा जा सकता है. यात्री वीडियो में दावा करता नजर आ रहा है कि सब्जी में बदबू आ रही है और दाल खराब है.
वंदे भारत ट्रेन को देश की प्रीमियम ट्रेनों में गिना जाता है. इसकी सुंदरता, व्यवस्था और स्पीड की हर कोई तारीफ करता है, लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर इसी ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री को वंदे भारत में मिलने वाले खाने को लेकर शिकायत है. इस वीडियो को ट्विटर यूजर @kapsology ने शेयर किया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री खाने को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं. @kapsology ने जो ट्वीट किया है, उसमें दो वीडियो देखे जा सकते हैं. एक वीडियो में यात्री खाने को लेकर नाराज नजर आ रहा है. वहीं, दूसरे वीडियो में खाना दिखाई दे रहा है और किसी की आवाज आ रही है. वीडियो में कहा जा रहा है सब्जी में से बदबू आ रही है और दाल खराब है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर आईआरसीटीसी का रिप्लाई आया है. आईआरसीटीसी ने कमेंट सेक्शन में ट्रेन का पीएनआर नंबर और शिकायकर्ता का मोबाइल नंबर मांगा है. आईआरसीटीसी ने बोला है कि आप अपना पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर शेयर करें ताकि इस मामले की जांच हो सके और एक्शन लिया जा सके. बता दें, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कहां का है इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










