
सब्जी पसंद नहीं आने पर रद्द हुआ सौदा, फिर हुआ अपहरण और हत्या का खूनी खेल
AajTak
बिलासपुर में दो सब्जी व्यापारियों के बीच सौदा रद्द हो गया. इससे गुस्साए एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी के साथ गाली- गलौच कर मारपीट की. इससे नाराज व्यापारी ने अपने भाई और साथियों के साथ उसका अपहरण कर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश कर रही है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सब्जी व्यापारी ने दूसरे व्यापारी का अपहरण करके उसके हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि जबलपुर के व्यापारी और राजस्थान के व्यापारी के बीच सब्जियों का सौदा हुआ. लेकिन जबलपुर के व्यापारी को सब्जियां पंसद नहीं आईं. इसके चलते उनके बीच सौदा रद्द हो गया.
दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद जबलपुर के व्यापारी ने राजस्थान के व्यापारी की हत्या कर डाली. जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में जबलपुर के सब्जी व्यापारी सनम अंसारी को राजस्थान के सब्जी व्यापारी भगवानराम बिश्नोई की लौकी, करेला और खीरे के रंग रूप पसंद नहीं आए. इस वजह से उनके बीच सब्जी का सौदा रद्द हो गया. इससे गुस्साए भगवानराम उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट करने लगा. इससे नाराज जबलपुर के व्यापारियों ने भगवानराम को जान से मारने की योजना बनाई.
अज्ञात जगह ले जाकर कर दी हत्या
जबलपुर के व्यापारियों ने बिलासपुर पहुंचकर भगवानराम का अपहरण कर लिया. इसके बाद उसे अज्ञात जगह पर ले जाकर खूब पीटा. फिर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाकर मौके से फरार हो गए. उधर, भगवानराम के घर नहीं पहुंचने पर परिवार वाले परेशान हो गए. इससे चिंतित भगवानराम के भाई श्रवण कुमार ने 3 सितंबर को थाने पहुंचकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने बताया कि भगवानराम 2 सितंबर को आदित्य कृषि फार्म से घर आने के लिए निकला था. मगर, वो घर नहीं पहुंचा.
सड़क किनारे मिली व्यापारी की लाश
इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान कृषि फार्म से लगभग एक किलोमीटर दूर भगवानराम की मोटरसाइकिल और दो जोड़ी चप्पल मिली. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. तभी कवर्धा जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली, उसकी पहचान भगवान विश्नोई के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करके एक टीम को जबलपुर भेजा. वहां सनम अंसारी के भाई गुलशेर अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



