
'सबूत नष्ट किए, एजेंसियों को झूठ बोलने की सलाह दी...' सिसोसिया के खिलाफ ED ने चार्जशीट में क्या दावे किए?
AajTak
शराब घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. सिसोदिया के खिलाफ ईडी ने जो चार्जशीट दायर की है, उसकी जानकारी आजतक के हाथ लगी है. ईडी के मुताबिक, शराब घोटाले के दौरान सिसोदिया ने 14 मोबाइल फोन बदले. इसमें सिसोदिया के केवल 3 फोन या तो सीबीआई द्वारा जब्त किए गए थे या उनके द्वारा ईडी के समक्ष पेश किए गए.
शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की हाई कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है. ईडी ने कहा, AAP के टॉप लीडर्स ने विजय नायर को एजेंसियों से झूठ बोलने की सलाह दी थी. इतना ही नहीं, सिसोदिया ने लीगल एक्सपर्स के ओपेनियन को बाहर करने के लिए कैबिनेट नोट के मसौदे को बदलाव दिया था. क्योंकि यह ओपेनियन सिसोदिया के सीक्रेट उद्देश्य में बाधा बन सकता था.
दरअसल, कानूनी विशेषज्ञों ने तत्कालीन मौजूदा नीति को जारी रखने की वकालत की थी और यह सब सिसोदिया के हित के खिलाफ थे. यही वजह है कि लीगल एक्सपर्ट की राय को रिकॉर्ड पर नहीं लाए जाने के लिए मसौदे का बदलवाया गया.
सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज
बता दें कि शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. उसके बाद ईडी ने अरेस्ट किया था. मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा- उनके खिलाफ आरोप काफी गंभीर हैं. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मनीष का इस मामले में व्यवहार भी सही नहीं रहा है. वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. इनके पास 18 विभाग रहे हैं. पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इसलिए उनको अभी जमानत नहीं दी जा सकती है.
'मनीष सिसोदिया का व्यवहार ठीक नहीं', जमानत याचिका खारिज करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
'सिसोदिया ने नष्ट किया पुराना कैबिनेट नोट'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










