
सबसे महंगा गिफ्ट... कतर रॉयल फैमिली से ट्रंप को मिलने जा रहा 40 करोड़ डॉलर का विमान
AajTak
इस लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट विमान को Flying Palace कहा जाता है. इसकी कीमत तकरीबन 40 करोड़ डॉलर है. अमेरिकी सरकार को अब तक किसी विदेशी सरकार की ओर से मिलने वाला यह सबसे महंगा गिफ्ट होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से तीन देशों के दौरे पर रवाना होंगे. इसके तहत वह सबसे पहले सऊदी अरब जाएंगे. इसके बाद कतर और फिर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप को कतर के दौरे के दौरान शाही परिवार से एक लग्जरी बोइंग एयरक्राफ्ट उपहार में मिलने जा रहा है.
इस लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट एयरक्राफ्ट को Flying Palace कहा जाता है. इसकी कीमत तकरीबन 40 करोड़ डॉलर है. अमेरिकी सरकार को अब तक किसी विदेशी सरकार की ओर से मिलने वाला यह सबसे महंगा गिफ्ट होगा.
कहा जा रहा है कि 2029 में राष्ट्रपति ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस विमान का इस्तेमाल किया जा सकेगा. इस विमान को अस्थायी रूप से एयर फोर्स वन के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान होता है.
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के अंत में इस विमान को ट्रंप प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी फाउंडेशन को दान कर दिया जाएगा, जिसके बाद ट्रंप इसका निजी उपयोग कर सकते हैं.
आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान अगले हफ्ते किया जाएगा. वहीं, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते ट्रंप के कतर दौरे दौरान उन्हें यह भेंट नहीं किया जाएगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









