
सबसे बड़ा सवाल क्या चीन उतरेगा 5000 KM दूर ईरान के लिए युद्ध में... क्या उसकी मिलिट्री के पास इतनी क्षमता है?
AajTak
क्या चीन 5000 किमी दूर ईरान के लिए हस्तक्षेप करेगा? चीन की सेना में 20 लाख सैनिक, 425 जहाज और 3200 विमान हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर युद्ध में शामिल होने की शक्ति सीमित है. चीन कूटनीतिक और आर्थिक समर्थन दे सकता है, सैन्य हस्तक्षेप संभावना कम है.
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर में अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर सटीक हमले किए. इन हमलों ने मध्य पूर्व में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चीन, जो ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और तेल खरीदार है, 5000 किलोमीटर दूर ईरान के लिए सैन्य हस्तक्षेप करेगा?
क्या उसकी पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में इतनी दूर तक शक्ति प्रदर्शन करने की क्षमता है? आइए जानते हैं चीन की सैन्य शक्ति कितनी है? क्या चीन इस संकट में ईरान की मदद के लिए सैन्य कदम उठा सकता है?
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने कैसे ईरान को गच्चा दिया? 125 फाइटर जेट, B2 बॉम्बर और 11 हजार KM दूर ऑपरेशन मिडनाइट हैमर की कहानी
चीन-ईरान संबंध: क्यों है यह सवाल महत्वपूर्ण?
चीन और ईरान के बीच 25 साल का रणनीतिक सहयोग समझौता (2021) है, जिसमें ऊर्जा, व्यापार, बुनियादी ढांचा और सैन्य सहयोग शामिल है.
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के बाद, जिसमें अमेरिका ने 7 B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स और 125 विमानों का इस्तेमाल कर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया, यह सवाल उठा कि क्या चीन सैन्य रूप से ईरान का समर्थन करेगा?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










