
सबसे प्रीमियम बाइक लॉन्च करने की तैयारी में Honda, KTM को देगी टक्कर
AajTak
होंडा CRF रेंज में ऑफ-रोडर बाइक पेश कर सकती है, जो KTM एडवेंचर सीरीज को टक्कर दे सकती है. होंडा ने दिल्ली-एनसीआर स्थित अपने मानेसर प्लांट को आई कैपेसिटी वाली बाइक को असेंबल करने के लिए तैयार किया है. होंडा भारत में अपने प्रीमियम मॉडल के विस्तार की कोशिश में जुटी है. 8 अगस्त को कंपनी अपनी नई बाइक से पर्दा उठा सकती है.
होंडा (Honda) भारतीय मार्केट (Indian Market) में जल्द ही अपनी नई बाइक लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कौन-सी बाइक लॉन्च की जाएगी. खबरों की मानें तो होंडा मिडिलवेट 300CC एडवेंचर बाइक लॉन्च कर सकती है. होंडा के इंडिया डिवीजन ने कुछ समय पहले CRF300L के डिजाइन के पेटेंट के लिए अप्लाई किया था. इस वजह से अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसे ही कंपनी भारतीय मार्केट में उतारने की योजना पर काम कर रही है.
बिक्री में दूसरे नंबर पर होंडा
होंडा भारत में अपने प्रीमियम मॉडल के विस्तार की कोशिश में जुटी है. 8 अगस्त को कंपनी अपनी नई बाइक से पर्दा उठा सकती है. टू व्हीलर सेगमेंट में फिलहाल होंडा इंडिया भारत में सबसे अधिक बिकने के मामले में दूसरे नंबर पर है. होंडा ने जून 2022 में 2,85,691 यूनिट्स बाइक की बिक्री की थी. इस जापानी ऑटो ब्रांड की जून 2022 के महीने में 25.53% बाजार में हिस्सेदारी थी.
KTM को देगी टक्कर
अब CRF300L को भारत में एक शोरूम में देखा गया है. होंडा CRF रेंज में ऑफ-रोडर बाइक पेश कर सकती है, जो KTM एडवेंचर सीरीज को टक्कर दे सकती है. होंडा ने दिल्ली-एनसीआर स्थित अपने मानेसर प्लांट को आई कैपेसिटी वाली बाइक को असेंबल करने के लिए तैयार किया है. मानेसर प्लांट में CBR650R, CB650F और अफ्रीका ट्विन को असेंबल किया जाता है.
मिल सकते हैं ये फीचर्स

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









