
सबसे ज्यादा IGI एयरपोर्ट पर... स्कूल से लेकर लाल किले तक जानिए दिल्ली में कैसे-कैसे Hoax call आते हैं
AajTak
दिल्ली में बीते तीन सालों में 100 से ज्यादा बम की हॉक्स कॉल आई हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों को लेकर करीब छह मामले दर्ज किए गए और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया.
दिल्ली के इंडियन स्कूल में बम की हॉक्स कॉल बुधवार को आई थी. ऐसा नहीं है कि दिल्ली पुलिस को पहली बार हॉक्स कॉल मिली. लाल किले को उड़ाने की धमकी से लेकर फ्लाइट में बम रखने तक राजधानी दिल्ली में बीते तीन सालों में 100 से ज्यादा हॉक्स कॉल आई हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों को लेकर करीब छह मामले दर्ज किए गए और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा तीन लोगों के खिलाफ कलंदर भी जारी किया गया.
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग जिलों में बम की कम से कम 106 हॉक्स कॉल आई हैं. इन मामलों को लेकर छह मुकदमे, 7 गिरफ्तारियां हुई थीं. इसके अलावा तीन कलंदर भी जारी किए थे. कलंदर सीआरपीसी की धारा 107 के तहत ऐसे व्यक्ति को जारी किया गया नोटिस है, जिसके खिलाफ पुलिस को शांति भंग करने या अन्य गलत काम करने के बारे में जानकारी है, जिससे जनता में अशांति पैदा होगी.
पूर्वी दिल्ली में 53 हॉक्स कॉल
दिल्ली में कुल हॉक्स कॉल में से पूर्वी जिले में सबसे ज्यादा 53 कॉल आई थीं, जिनमें बम रखने की सूचना दी गई. इसके बाद उत्तरी जिले में 16 हॉक्स मिली, जिसके तहत चार लोगों की गिरफ्तारी हुई. आईजीआई एयरपोर्ट को उड़ान से भरने से कुछ मिनट पहले ज्यादातर हॉक्स मिली हैं. बीते तीन साल में ऐसी 11 हॉक्स मिली, जिसमें चार केस दर्ज किए गए और दो व्यक्ति पकड़े गए. इसी तरह रेलवे स्टेशन पर ऐसी आठ कॉल मिलीं. सूत्रों के मुताबिक, साउथ और साउथ वेस्ट जिले में पांच और आठ कॉल मिलीं.
क्यों होती हैं कम गिरफ्तारियां?
वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आमतौर पर आरोपी पीसीआर, एयरलाइन कंपनी या रेलवे पीसीआर को फ्लाइट या ट्रेन में बम के मामले में कॉल करते हैं. हॉक्स कॉल के 100 से ज्यादा मामले आने के बाद भी इतनी कम गिरफ्तारियां हुईं, उसको लेकर एक अधिकारी ने कहा आरोपी व्यक्ति एयरपोर्ट अधिकारियों और पुलिस को टैग करते हुए ईमेल या ट्विटर के माध्यम से बम की धमकी भरे कॉल भेजते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










