
सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे फीके पड़े इंतजाम, बीजेपी-कांग्रेस के निशाने पर केरल सरकार
AajTak
मंडलम-मकरविलक्कु के सीजन में सबरीमाला मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस बीच केरल सरकार पर भीड़ को मैनेज नहीं कर पाने के आरोप लग रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से राज्य में प्रदर्शन किए गए हैं.
केरल में मौजूद धार्मिक स्थल सबरीमाला में अव्यवस्था को लेकर सत्ताधारी पार्टी CPIM, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने है. बुधवार को इसे लेकर प्रदेश में अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन भी हुआ. सचिवालय के बाहर भी बैरिकेड उखाड़े गए. दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सरकार दावा कर रही है कि मंदिर में लोगों के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं.
बता दें कि मंडलम-मकरविलक्कु का सीजन चल रहा है. ये केरल के लिहाज से अहम बताया जाता है. 17 नवंबर से शुरू हुए इस सीजन में पहाड़ी पर मौजूद सबरीमाला में काफी भीड़ होती है. सरकारी नंबर्स की बात करें तो इस साल वहां 1.20 लाख श्रद्धालुओं को दर्शन करने हैं. इसमें दूसरे राज्यों से पहुंचने वाले श्रद्धालू भी शामिल हैं.
बीजेपी-कांग्रेस के निशाने पर पिनाराई विजयन की सरकार
केरल की सत्ताधारी पार्टी इस वक्त बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस के भी निशाने पर है. दोनों का कहना है कि पिनाराई विजयन की सरकार सबरीमाला में श्रद्धालुओं की भीड़ को मैनेज करने में नाकाम रही. इसके लिए दोनों पार्टियों ने राज्य के देवास्वोम मंत्री राधाकृष्णन को जिम्मेदार ठहराया है.
बता दें कि सीजन के शुरुआती दिनों में वहां रोज 62 हजार की संख्या तक लोग पहुंच रहे थे. ये नंबर 6 दिसंबर के बाद 88 हजार प्रतिदिन तक पहुंच गया था.
दरअसल, सबरीमाला के कुछ वीडियोज इन दिनों सामने आए हैं. इसमें वहां भारी संख्या में भीड़ दिख रही है. इसी भीड़ में बीते दिनों एक 11 साल की लड़की ने जान भी गंवा दी थी. वह वहीं लाइन में खड़ी थी. फिलहाल केरल हाईकोर्ट ने इस मामले का स्वत: संज्ञान ले लिया है. कोर्ट को जानकारी दी गई है कि भीड़ के मैनेज करने के लिए मंदिर में पुलिस की भी तैनाती की गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










