
'सबका साथ, सबका विकास बीजेपी की आत्मा है', शुभेंदु अधिकारी के बयान पर भड़के बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी
AajTak
सिद्दीकी ने कहा, 'हमारी विचारधारा 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ' के पूरी तरह खिलाफ है. प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा कहा है कि हम सिर्फ प्रचार के दौरान राजनीति करते हैं. लेकिन नतीजों के बाद हमारा एकमात्र उद्देश्य 'सबका साथ, सबका विकास' होता है.'
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्दीकी ने शुभेंदु अधिकारी की आलोचना की है. अधिकारी ने कहा था कि बीजेपी को अब 'सबका साथ, सबका विकास' के बजाय 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ' कहना चाहिए.
'हम सिर्फ प्रचार के दौरान राजनीति करते हैं'
आजतक के साथ बातचीत में सिद्दीकी ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' बीजेपी की आत्मा है. 'मुझे लगता है कि उन्होंने यह बयान हताशा में दिया है. 'सबका साथ, सबका विकास' बीजेपी की आत्मा है. हम यहां सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करने को आए हैं.'
सिद्दीकी ने कहा, 'हमारी विचारधारा 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ' के पूरी तरह खिलाफ है. प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा कहा है कि हम सिर्फ प्रचार के दौरान राजनीति करते हैं. लेकिन नतीजों के बाद हमारा एकमात्र उद्देश्य 'सबका साथ, सबका विकास' होता है.'
क्या बोले शुभेंदु अधिकारी?
पश्चिम बंगाल बीजेपी कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बुधवार को शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'मैंने राष्ट्रवादी मुसलमानों के बारे में बात की थी और आपने भी कहा था 'सबका साथ, सबका विकास'. लेकिन मैं अब ये नहीं कहूंगा, बल्कि अब हम कहेंगे 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ'. हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र का सच्ची भावना से पालन करते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










