
सफेद रेत के टीले, शांत तट और नीला सैलाब... यमन ने किस आधार पर दिया चक्रवात को 'दित्वा' नाम
AajTak
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात दित्वाह ने दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बढ़ा दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
बंगाल की खाड़ी में मौसम एक बार फिर बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने (IMD) दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात दित्वा (अरबी नाम दित्वाह) की पुष्टि की है. चक्रवात 30 नवंबर की सुबह तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के करीब पहुंच सकता है. यह चक्रवाती स्थिति तब बन रही है, जब पहले से ही मलक्का की खाड़ी में बना 'सेन्यार' साइक्लोन करीब 18 किलोमीटर की रफ़्तार से पूर्व की ओर बढ़ते हुए कमजोर डिप्रेशन में बदल गया.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, Ditwah और Senyar का संयुक्त असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में व्यापक और भारी वर्षा की स्थिति पैदा करेगा. IMD के अनुसार यह नया चक्रवात तेजी से उत्तर-उत्तरी-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और अभी पोट्टुविल के नजदीक है, जो श्रीलंका के पूर्वी हिस्से के बेहद करीब है. इसके आगे बढ़ते ही तटवर्ती जिलों में तेज हवाओं और भारी वर्षा का खतरा बढ़ेगा. इसी के मद्देनजर चेन्नई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, तंजावुर और आसपास के कई जिलों के लिए 27, 28 और 29 नवंबर को ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है.
यमन ने दिया है दित्वा नाम असल में चक्रवात ‘दित्वा’ का नाम यमन की ओर से सुझाया गया है और यह उत्तर हिंद महासागर के चक्रवातों की नामकरण सूची में शामिल है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी इन दिनों लगातार सक्रिय है और एक के बाद एक दो चक्रवातों का उभरना मौसम की तीव्रता को दर्शाता है. इससे पहले चक्रवात ‘सेन्यार’ ने भी मौसम वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ‘दुलर्भता’ के कारण खींचा था.
अगले 24 घंटे हैं महत्वपूर्ण अब सभी की निगाहें 30 नवंबर की सुबह पर टिकी हैं, जब ‘दित्वा’ भारतीय तटों के करीब पहुंचेगा. IMD ने कहा है कि अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि इसी दौरान इसके मार्ग, तीव्रता और प्रभाव का सबसे सटीक पूर्वानुमान सामने आएगा. फिलहाल तटीय इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. तूफान के प्रभाव के मद्देनजर राज्य सरकारों ने भी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.
यमन ने कैसे किया है दित्वा का नामकरण

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










