
सफदरजंग अस्पताल के बाहर बच्चे की डिलिवरी, 5 डॉक्टर्स पर लगी रोक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीम भेजी
AajTak
सफदरजंग अस्पताल के बाहर बच्चे की डिलिवरी के मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय एक्शन में आया है. 5 डॉक्टर्स पर फिलहाल रोक भी लगाई गई है. वे अभी ड्यूटी नहीं कर पाएंगे.
सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung hospital) के बाहर सड़क पर महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम सफदरजंग हॉस्पिटल पहुंची है. यह टीम इस मसले से जुड़े तथ्यों को जुटाएगी. इस बीच पांच डॉक्टर्स को अपनी ड्यूटी करने से रोका भी गया है. ये डॉक्टर्स तब तक ड्यूटी नहीं कर पाएंगे जबतक हाई-लेवल जांच पूरी नहीं हो जाती.
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए सफदरजंग अस्पताल से जवाब मांगा था. स्वाति मालिवाल ने इस घटना को शर्मनाक बताया है.
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालिवाल ने कहा था कि हमने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा. इसमें एक महिला की सफदरजंग अस्पताल के बाहर डिलीवरी हो रही है. साथ खड़ी महिलाएं जो डिलीवरी करवा रही हैं, वे कह रही हैं कि महिला रात भर अस्पताल के बाहर पड़ी रही और उसे एडमिट नहीं किया गया. ये शर्मनाक है. मैंने मामले में सफदरजंग अस्पताल को नोटिस इशू किया है.
क्या है मामला
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर का एक वीडियो आज सुबह से वायरल है. यहां पर दर्द से तड़प रही गर्भवती महिला को समय से एडमिट नहीं किया गया. जिसकी वजह से महिला ने अस्पताल परिसर में सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया.
महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार रात उसे प्रसव पीड़ा हुई और वो दर्द से चिल्ला रही थी. उसे तुरंत ही सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे समय पर एडमिट नहीं किया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










