सपेरा गैंग के बदमाशों को बाप-बेटे की जोड़ी ने सिखाया ऐसा सबक, SSP भी हुए मुरीद
AajTak
हरिद्वार में बाप-बेटे की जोड़ी ने बड़ी वारदात को अंजाम देने आए सपेरा गैंग के बदमाशों को बड़ा सबक सिखाया. साहस का परिचय देते हुए दोनों ने बदमाशों का सामना किया और एक को धर दबोचा. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को हिरासत में लिया. साथ ही बाप-बेटे को ऑफिस बुलाकर एसएसपी ने सम्मानित किया.
उत्तराखंड के हरिद्वार में बाप-बेटे ने बड़ी वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों को सबक सिखाया. बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के बाद भी दोनों ने साहस का परिचय देते हुए सामना किया और धर दबोचा. इसकी जानकारी मिलने पर दोनों को एसएसपी अजय सिंह ने सम्मानित किया.
फायरिंग के बाद भी लड़के ने साहस दिखाया
गौरतलब है कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अलावलपुर लक्सर में में 15 मार्च को 3 बदमाश नीरपाल सिंह के घर में दीवार फांदकर घुस आए और लूट की वारदात को अंजाम दिया. इसी दौरान बाप-बेटे ने विरोध किया तो एक बदमाश ने नीरपाल सिंह के बेटे उपलक्ष्य पर फायर कर दिया. इसमें वो बाल-बाल बच गया. मारपीट में घायल होने और फायरिंग के बाद भी उसने साहस दिखाया और एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि, 2 बदमाश भाग गए.
कई वारदातों को अंजाम दे चुका है सपेरा गैंग
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए बदमाश गगन को 1 तमंचे और कारतूस से हिरासत में लिया. साथ ही चोटिल नीरपाल सिंह और उनके बेटे को उपचार के लिए सीएचसी लक्सर भेजा. उधर, बदमाश गगन से पूछताछ में जानकारी मिली कि उसने अपने भाई वतन और नितिन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों ने सपेरा गैंग बना रखा है और लक्सर क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.
बाप-बेटे ने दिलेरी दिखाते हुए बड़ी वारदात टाल दी

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.