
सपा विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल हुए आजम खान, शिवपाल ने भी बनाई दूरी
AajTak
समाजवादी पार्टी की विधानमंडल दल की बैठक में पार्टी के सीनियर नेता आजम खान और पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधायक बने शिवपाल यादव शामिल नहीं हुए.
यूपी में विधानसभा सत्र से पहले समाजवादी पार्टी की विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो गई है. करीब 2 घंटे चली समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में सत्र को लेकर रणनीति तय हुई. विधानसभा सत्र की अवधि छोटी रखने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी सरकार का घेराव करेगी. वहीं इस बैठक से पार्टी के सीनियर नेता आजम खान और पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधायक बने शिवपाल यादव इस बैठक से में शामिल नहीं हुए. शिवपाल इससे पहले भी अपने भतीजे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मतभेदों के बीच पार्टी विधायकों की बैठक में शामिल नहीं हुए थे.
सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ा था चुनाव
हालांकि शिवपाल यादव ने इस साल का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ा था. पार्टी के एक नेता के अनुसार, आजम खान, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में जमानत दिए जाने के बाद शुक्रवार को सीतापुर जेल से रिहा किया गया था, स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं हुए.
सीतापुर जेल में मिले था अब्दुल्ला
हालांकि खान को अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ विभिन्न मामलों में वहां बंद अपने समर्थकों से मिलने के लिए रामपुर की जिला जेल में जाते देखा गया. इससे पहले, खान के करीबी लोगों ने पार्टी प्रमुख पर उनकी और मुस्लिम समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया था, जिससे पार्टी में दरार की अटकलें तेज हो गई थीं.
मेहरोत्रा से नहीं मिले थे आजम खान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










