
सपा विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, काटा गया CCTV का कनेक्शन
AajTak
समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा है. छापेमारी के दौरान वहां लगे सीसीटीवी कनेक्शन को काट दिया गया है.
समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा है. छापेमारी के दौरान वहां लगे सीसीटीवी कनेक्शन को काट दिया गया है. छापेमारी लखनऊ जोन के अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को सुबह-सुबह की है. ईडी की टीम ने जाजमऊ स्थित सपा विधायक के आवास पर यह एक्शन लिया है.
ईडी की एक टीम ने इरफान सोलंकी के भाई अरशद के घर पर भी छापेमारी कर रही है. अरशद सोलंकी से उनके आवास पर पूछताछ चल रही है. ईडी की टीम ने सपा विधायक के परिसर में लगा सीसीटीवी कनेक्शन बंद कर दिया है.
राज्यसभा चुनाव में नहीं डाल पाए थे वोट
बता दें कि कानपुर से समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी पिछले 1 साल से जेल में बंद हैं. उनके खिलाफ एक महिला ने प्लाट पर कब्जा करने की मंशा से आगजनी करने का आरोप लगाया है. विधायक इरफान सोलंकी के ऊपर अब तक 17 केस दर्ज हो चुके हैं. राज्यसभा चुनाव के समय इरफान सोलंकी ने वोट डालने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. हालांकि, कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था.
ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थी अर्जी
इरफान सोलंकी के वकील मोहम्मद आसिफ खान ने एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मांग की थी कि उन्हें राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की अनुमति दी जाए. इरफान के वकील ने कोर्ट में बीते दिनों झारखंड सीएम हेमंत सोरेन का उदाहरण देते हुए अपील की थी कि जैसे उच्च न्यायालय ने फ्लोर टेस्ट के लिए झारखंड के सीएम को जेल से बाहर जाने की अनुमति दी, वैसे ही इरफान को वोट डालने के लिए अनुमति दी जाए. इस पर सरकारी वकील भास्कर मिश्रा ने कोर्ट में दलील दी कि इरफान की याचिका पैरोल या शॉर्ट टर्म बेल जैसी प्रतीत हो रही है. इसके बारे में निर्णय करने का अधिकार ट्रायल कोर्ट को नहीं है. कोर्ट ने इसे मानते हुए अर्जी खारिज कर दी थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










