
सपा नेता ने सीएम योगी को खून से लिखा लेटर, कहा- जौहर यूनिवर्सिटी को अपने अंडर में ले सरकार
AajTak
सपा नेता तकमील अहमद ने कहा कि आजम खान, उनके परिवार और जौहर ट्रस्ट के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. इसलिए हम चाहते हैं यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूल को सरकार अपने अंडर में ले ले. किसी व्यक्ति विशेष की करनी का फल उनके (छात्र-छात्राओं) भविष्य को अंधकार में न लेकर जाए.
सपा नेता आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीम फातिमा के जेल जाने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी (Jauhar University) पर भी ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है. उनकी अपनी पार्टी के ही नेता ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को खून से पत्र लिखकर जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित किए जाने की मांग की है.
दरअसल, यूपी के रामपुर में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य तकमील अहमद ने आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूल को सरकारी घोषित किए जाने की मांग की है. इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखकर मांग की है.
'यूनिवर्सिटी और स्कूल को सरकार अपने अंडर में ले'
तकमील अहमद ने बताया कि वो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे. आजम खान (Azam Khan), उनके परिवार और जौहर ट्रस्ट (Jauhar Trust) के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. इसलिए हम चाहते हैं यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूल (Rampur Public School) को सरकार अपने अंडर में ले ले.
'मैं रामपुर के बच्चों की भविष्य की बात कर रहा हूं'
उन्होंने कहा, यह पार्टी का मामला नहीं है. मैं रामपुर के बच्चों की भविष्य की बात कर रहा हूं. अपने खून से यह खत लिखा है. रामपुर के अभिभावकों की भावनाएं लिखी हैं. मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि जौहर यूनिवर्सिटी में जो सरकारी पैसा लगा था और रामपुर पब्लिक स्कूल में जो बच्चे पढ़ रहे थे, उनके भविष्य का ख्याल रखा जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










