
'सपनों का पीछा कर रही हूं...', अचानक समुद्र में 'गायब' हो गई महिला, अखिरी पोस्ट वायरल
AajTak
पति के साथ छुट्टियां मनाने गई महिला अचानक समुद्र में गायब हो गई. महिला ने अपने आखिरी पोस्ट में अपनी एक हॉबी के बारे में जिक्र किया, जिसे वह सीखने की कोशिश कर रही थी. उसका यह फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया है. महिला को ढूंढने के लिए 40 घंटे का अभियान भी चलाया गया.
पति के साथ छुट्टियां मनाने गईं 60 वर्षीय महिला अचानक समुद्र में गायब हो गईं. दावा किया जा रहा है कि उन्हें 'टाइगर शार्क' ने शिकार बनाया. महिला का आखिरी फेसबुक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने लिखा था कि वह अपना सपनों का पीछा कर रही हैं और समुद्र में 'सर्फ' करना सीख रही हैं.
60 साल की क्रिस्टीन एलन अमेरिका के वाशिंगटन में बेलिंघम की रहने वाली थीं. वह अपने पति ब्लेक के साथ हवाई में छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं. पति ब्लेक ने कहा कि वे 8 दिंसबर को हवाई के माउई (Maui) में तैरने का अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक बड़ी 'शार्क टाइगर' मछली पास से गुजरी, इसके बाद उनकी पत्नी वहां से गायब हो गईं. मौके पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया उन्होंने शार्क को कुछ खाते हुए देखा.
क्रिस्टीन के पति ने उन्हें समुद्र में तलाशने की कोशिश भी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. पेशे से मसाज थेरेपिस्ट और लाइफ कोच क्रिस्टीन का 2 दिसंबर का फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है, इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वह लंबे अर्से से समुद्र में 'सर्फ' करना सीखना चाह रही थीं. फोटो में वह बोर्ड पर चढ़ती हुई दिख रही हैं.
क्रिस्टीन के पोस्ट पर उनके दोस्त भी इमोशनल कमेंट्स कर रहे हैं, कई दोस्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की. वहीं कई ऐसे लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी, जो उन्हें नहीं जानते थे. एक महिला ने कमेंट में लिखा कि जिस दिन क्रिस्टीन के साथ यह घटना हुई वह उसी इलाके में थी. वहीं कई लोगों ने लिखा कि उन्हें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि इस तरह उनकी मौत हुई.
क्रिस्टीन के गायब होने के बाद यूएस कोस्ट गार्ड के सदस्यों और माउई फायर डिपार्टमेंट के सदस्यों ने उन्हें समुद्र में 40 घंटे तक तलाशने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली.
इस मामले में 9 दिसंबर को 'डिपार्टमेंट ऑफ लैंड एंड नैचुअल रिसोर्स' के अधिकारियों ने कई लोगों के बयान के आधार पर इस बात की पुष्टि की संभवत: क्रिस्टीन को टाइगर शार्क ने खा लिया होगा. हालांकि, क्रिस्टीन की लाश बचाव दल में शामिल टीम को नहीं मिली.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










