
सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' की सक्सेस का क्रेडिट दिया पिता धर्मेंद्र को, बोले- 'मेरे पापा का आशिर्वाद साथ था'
ABP News
Sunny Deol:सनी देओल ने ‘गदर 2’ के बाद जबरदस्त कमबैक किया है. उनकी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी हिट साबित हुई है. फिल्म की सफलता के जश्न में मुंबई में आयोजित इवेंट में सनी ने फैंस के प्यार के लिए आभार जताया है.
एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. 2023 में ‘गदर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के बाद अब उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका स्टारडम कम नहीं हुआ है. 23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कामयाबी के बाद 12 फरवरी को मुंबई में एक खास मीडिया इवेंट रखा गया. जहां सनी ने अपने दिल की कई बातें शेयर कीं और अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को भी याद किया.
सनी देओल 2.0 पर क्या बोले एक्टर?इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने सनी देओल को आज के दौर का सबसे ‘बैंकएबल स्टार’ बताया और उन्हें ‘सनी देओल 2.0’ कहकर बुलाया. जब उनसे पूछा गया कि इतने प्यार और तारीफ पर वो कैसा महसूस कर रहे हैं तो सनी ने हंसते हुए कहा की 'इतने साल पता नहीं कहां छुपा हुआ था.' उन्होंने कहा कि ये सब बहुत स्वीट है और वो सभी से बस इतना कहना चाहते हैं कि मेहनत करते रहो. अपने काम से प्यार करो और कभी निराश मत हो. वक्त कब बदल जाए कोई नहीं जानता इसलिए हमेशा तैयार रहना चाहिए.
पिता धर्मेंद्र को किया यादइस खास मौके पर सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी उन्हें मिल रहा है वो उनके पिता का आशीर्वाद है. धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया था. सनी ने माना कि उनकी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि ये सब वाहेगुरु जी की मेहर है और लोगों ने उन्हें पहले भी प्यार दिया था और आज भी उतना ही प्यार दे रहे हैं.
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)













