
'सनातन धर्म के उदय का समय आ गया है, वैदिक जीवन अपनाएं लोग', बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत
AajTak
आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'धर्म सभी को गले लगाता है, सबको जोड़ता है, उनका उत्थान करता है, उन्हें सफलता की ओर ले जाता है. इसलिए धर्म जीवन का आधार है. जीवन की धारणा धर्म पर आधारित है. यदि शरीर, मस्तिष्क, बुद्धि और आत्मा एकमय है तो व्यक्ति जीवित रहता है.'
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को लोगों से वैदिक जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि 'सनातन धर्म' के उदय का समय आ गया है और इसके प्रति दुनिया का नजरिया भी बदल रहा है. आरएसएस प्रमुख ने कहा कि वेद भौतिक और आध्यात्मिक ज्ञान की निधि एवं अखिल ब्रह्मांड के मूल हैं. उन्होंने कहा कि ऋषियों ने 'विश्व कल्याण' के लिए वेदों की रचना कीय
भागवत ने कहा, ‘यही कारण है कि मैं कहता हूं कि वेद और भारत दोनों एक ही हैं. हमारे पास वेद निधि है.हमें उसका अध्ययन करना चाहिए, अपने जीवन में उसे उतारना चाहिए और जितने लोगों तक हम उसे पहुंचा सकें, उसे पहुंचाएं, ताकि वे भी उसके ज्ञान से लाभ उठा सकें.’
वेद सभी को एकाकार करते हैं- भागवत
भागवत श्रीपाद दामोदर सातवलेकर कृत वेदों के हिंदी भाष्य के तृतीय संस्करण के लोकार्पण के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘सनातन धर्म के उदय का समय आ गया है. हम इसके साक्षी बन रहे हैं. योगी अरविंद ने इसकी घोषणा की थी. पूरी दुनिया का दृष्टिकोण भी इस दिशा में बदल रहा है, यह हम भी जानते हैं.’
यह भी पढ़ें: 'हिन्दू समाज देश का कर्ता-धर्ता, सबकुछ सहने को तैयार', बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि इस प्रक्रिया में श्रीपाद दामोदर सातवलेकर द्वारा लिखित द्वारा लिखे गए वेदों के हिंदी भाष्य का प्रकाशन भी इसका संकेत है. उन्होंने कहा कि धर्म का ज्ञान वेदों से मिलता है, क्योंकि वेद विश्व की समस्त मानवता को एकाकार होने की राह दिखाते हैं तथा सभी विभाजन और पाप-पुण्य की लड़ाई क्षणिक है. भागवत ने कहा, ‘धर्म सभी को गले लगाता है, सभी को एकाकार करता है और उन्हें सफलता की ओर ले जाता है. यही कारण है कि धर्म जीवन का आधार है.’

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










