
सद्भाव, खुशी, समृद्धि और स्वदेशी को बढ़ावा... PM मोदी का राष्ट्र के नाम दिवाली संदेश
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने स्वदेशी उत्पाद खरीदने का आग्रह किया. सभी नेताओं ने त्योहार को सुख, समृद्धि, सकारात्मकता और राष्ट्रहित के संदेश से जोड़ा, साथ ही समाज में भाईचारा, आशा और उजाला फैलाने की कामना की.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिवाली के मौके पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, "दिवाली के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं. रोशनी का यह त्योहार हमारे जीवन को सद्भाव, खुशी और समृद्धि से प्रकाशित करे. हमारे चारों ओर सकारात्मकता की भावना व्याप्त रहे."
प्रधानमंत्री ने भारतीय उपभोक्ताओं से त्योहार के दौरान घरेलू स्तर पर निर्मित 'स्वदेशी' उत्पाद खरीदने की भी गुजारिश की, जिससे भारतीय निर्मित वस्तुओं की खरीद को बढ़ावा मिले और स्थानीय कारीगरों का समर्थन मिले.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आइए इस त्यौहारी सीज़न में 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का जश्न मनाएं. आइए, भारतीय उत्पाद खरीदें और कहें- गर्व से कहो ये स्वदेशी है! आपने जो खरीदा है उसे सोशल मीडिया पर भी साझा करें. इस तरह आप दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे."
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "दीपावली के पावन अवसर पर, मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं."
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. खुशियों के दीपों से भारत रोशन हो उठे, हर आंगन में सुख, समृद्धि और मोहब्बत का उजाला फैले."

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







