
सद्गुरु की छवि से खिलवाड़ पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को दिए फर्जी AI वीडियो हटाने के आदेश
AajTak
सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं कि सद्गुरु की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई नकली आवाज़ें, तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनका इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने, फर्जी निवेश योजनाएं बेचने और चैनल सब्सक्राइबर बढ़ाने जैसे इरादों से किया जा रहा है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम अंतरिम आदेश जारी करते हुए सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों को निर्देश दिया है कि वे सद्गुरु के नाम, छवि और व्यक्तित्व का दुरुपयोग कर बनाई गई फर्जी AI सामग्री को तत्काल हटाएं. ये आदेश सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन द्वारा दायर की गई पर्सनैलिटी राइट्स याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया.
सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं कि सद्गुरु की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई नकली आवाज़ें, तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनका इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने, फर्जी निवेश योजनाएं बेचने और चैनल सब्सक्राइबर बढ़ाने जैसे इरादों से किया जा रहा है.
ईशा फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई
इस पर सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन ने दिल्ली हाईकोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन को लेकर याचिका दायर की थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति की छवि और पहचान को इस तरह गुमराह करने के लिए नहीं इस्तेमाल किया जा सकता.ईशा फाउंडेशन ने किया कोर्ट के आदेश का स्वागत
ईशा फाउंडेशन ने कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ये स्कैम न सिर्फ सद्गुरु की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि आम जनता को भी धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं. ईशा फाउंडेशन इस तरह की नकली सामग्री को हटाने और व्यक्तियों को इन घोटालों का शिकार होने से बचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है.ये आदेश डिजिटल स्पेस में मशहूर व्यक्तित्वों की छवि और अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










