
सत्येंद्र जैन ने वापस ली कोर्ट बदलने की अर्जी, राउज एवेन्यू कोर्ट में आज होगी सुनवाई
AajTak
AAP नेता सत्येंद्र जैन के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत पर सुनवाई कर रही कोर्ट को बदलने की मांग वाली याचिका वापस ले ली है. वकील ने कहा कि मंगलवार को रेगुलर बेल याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है और वो कोर्ट बदलने के चक्कर में मामले को और ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहते हैं.
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुनवाई कर रही कोर्ट को बदलने की अर्जी वापस ली गई है. सत्येंद्र जैन के वकील राहुल मेहरा ने सुप्रीम कोर्ट में फाइल की गई याचिका को वापस लिया है. सुप्रीम कोर्ट में राहुल मेहरा ने कहा कि मंगलवार को रेगुलर बेल याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है. सत्येंद्र जैन 150 दिनों से जेल में हैं. इसलिए वह और ज्यादा देरी नहीं चाहते हैं. सत्येंद्र जैन के वकील की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका वापस लेने की इजाजत दी है.
बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट के जिला जज ने ईडी की मांग पर जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही कोर्ट से मामला दूसरे कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया था. जिला जज के फैसले को सत्येंद्र जैन ने हाईकोर्ट मे चुनौती दी थी. लेकिन हाईकोर्ट ने जैन की याचिका खारिज कर दी. हाईकोर्ट के फैसले को सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी थी. लेकिन अब जैन ने अपनी अर्जी वापस ले ली है.
पिछले हफ्ते मिली थी राहत
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही AAP नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. उच्च न्यायालय ने उन पर लगे बेनामी संपत्ति के सभी आरोपों से दोष मुक्त कर दिया था. दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने मामले की सुनवाई करते हुए सत्येंद्र जैन के खिलाफ बेनामी अधिनियम के तहत सभी कार्रवाई बंद करने का आदेश दिया था.
क्या है मनी लॉन्ड्रिंग का मामला?
ED ने 6 जून को दावा किया था कि एजेंसी ने 2.85 करोड़ कैश और सोने के 133 सिक्के (जिनका वजन 1.80 किलोग्राम है) सत्येंद्र जैन के करीबी के यहां से बरामद किए हैं. यह बरामदगी दिल्ली और एनसीआर में पूरे दिन चली छापेमारी के दौरान की गई.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










