
सत्येंद्र जैन ने जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को लेकर SC में लगाई गुहार
AajTak
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन अपनी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस रवींद्र भट की बेंच इस मामले की सुनवाई 12 दिसंबर यानी सोमवार को करेगी.
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन अपनी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि दिल्ली हाईकोर्ट को उनकी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई करने का आदेश दिया जाए.
सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अपनी जमानत याचिका पर ED से जवाब मांगने के दिल्ली हाईकोर्ट के 1 दिसंबर के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. लिहाजा, सुप्रीम कोर्ट 12 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई करेगा. जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस रवींद्र भट की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने 1 दिसंबर के आदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सत्येंद्र जैन की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था.
इससे पहले दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते हुए वीडियो सामने आया था, उसके बाद से वह लगातार राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं. हाल ही में जैन के कई वीडियो सामने आए हैं. जिनमें वह जेल की सेल में कच्ची सब्जियां और फल खाते नजर आए थे. जैन का ये वीडियो तब सामने आया जब उन्होंने अदालत की ओर इसलिए रुख किया था कि उन्हें धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, खाना नहीं दिया जा रहा है.
सत्येंद्र जैन का जो सबसे पहला वीडियो सामने आया था, उसमें उन्हें मसाज कराते हुए देखा गया था. सत्येंद्र की सेल में एक कैदी उनकी मसाज कर रहा था और वह लेटकर कुछ दस्तावेज देख रहे थे. ये वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने दावा किया था कि मंत्री की मालिश करने वाला शख्स नाबालिग से रेप का आरोपी है
ये भी देखें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










