
'सत्ता के नशे में चूर है हेमंत सरकार, मईया योजना जनता को गुमराह करने के लिए', सीता सोरेन ने बोला हमला
AajTak
सीता सोरेन ने कहा कि सहायक अध्यापक,अनुबंध कर्मी,सहायक पुलिसकर्मी जैसी भर्तियों के लिए जब राज्य में जब शांतिपूर्ण आंदोलन हुए तो उनपर लाठियां बरसाईं गईं. मौजूदा सरकार अपने वोट बैंक को चमकाने के लिए सिर्फ प्रलोभन वाली योजनाएं ला रही है.
झारखंड की बीजेपी नेता और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने राज्य की झामुमो सरकार पर हमला बोला है. गिरिडीह के सरिया में एक धार्मिक में पहुंचीं सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड की मौजूदा झामुमो सरकार से राज्य की सभी जनता त्रस्त है. हर जगह लूट,हत्या और डकैती की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में अपराधी बेलगाम हैं और सत्तापक्ष के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं.
मईया योजना को लेकर भी बोला हमला सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता को बरगलाने के लिए सरकार ने मईया सम्मान योजना की शुरुआत की. लेकिन स्थिति यह है कि लोग फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं. सर्वर डाउन है. सीता सोरेन ने कहा कि आदिवासियों के सम्मान की बात करने वाले हेमंत सोरेन की सरकार को इस राज्य की जनता देख रही है.
उन्होंने कहा कि जब जरूरत पड़ी तो चम्पई सोरेन को राज्य का सीएम बनाया गया. फिर जेल से बाहर निकलते ही हेमंत सोरेन सत्ता के लालच में अपनी लूट और ओछी राजनीति की रोटी सेंकने के लिए फिर से मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हो जातें हैं. सीता सोरेन ने कहा कि सभी लोग अपनी जेब गर्म करने में लगे हुए हैं.जबकि झारखंड में बेरोजगार युवा रोजगार की भीख मांग रहे हैं.
रोजगार मांगने वालों को मिल रही लाठियां सीता सोरेन ने कहा कि सहायक अध्यापक,अनुबंध कर्मी,सहायक पुलिसकर्मी जैसी भर्तियों के लिए जब राज्य में जब शांतिपूर्ण आंदोलन हुए तो उनपर लाठियां बरसाईं गईं. मौजूदा सरकार अपने वोट बैंक को चमकाने के लिए सिर्फ प्रलोभन वाली योजनाएं ला रही है.
यह भी पढ़ें: झारखंड: निर्दलीय विधायक सरयू राय जेडीयू में शामिल, संजय झा ने दिलाई सदस्यता
सीता सोरेन ने उपेक्षा का लगाया था आरोप बता दें कि सीता सोरेन ने परिवार की ओर से उपेक्षा का आरोप लगाकर झामुमो से इस्तीफा दिया था. सीता सोरेन ने कहा था कि शिबू सोरेन (गुरुजी बाबा) ने हम सभी को एकजुट रखने के लिए कठिन परिश्रम किया. अफसोस कि उनके अथक प्रयासों के बावजूद विफल रहे. मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ भी गहरी साजिश रची जा रही है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








