'सड़क हादसों के लिए पैदल चलने वाले लोग भी जिम्मेदार', पढ़ें दिल्ली की कोर्ट की अहम टिप्पणी
AajTak
साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एएसजे डी सिंह ने सात साल पहले सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश को पलटते हुए आरोपी वाहन चालक को बरी कर दिया. साथ ही कोर्ट ने कहा कि कई बार वाहन चालक के साथ साथ पैदल चलने वाले लोग भी सड़क हादसों के लिए जिम्मेदार होते हैं.
सड़क हादसे के लिए सिर्फ वाहन चालक ही नहीं, कई बार पैदल चलने वाले लोग भी जिम्मेदार होते हैं. हर बार हादसे में गलती और जिम्मेदारी वाहन चालक की ही नहीं होती. दक्षिण दिल्ली की साकेत जिला कोर्ट ने एक मुकदमे का फैसला सुनाते वक्त यह तथ्य भी शामिल किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन पैदल यात्री भी करते हैं. सड़क हादसों की बढ़ती तादाद के पीछे ऐसे पैदल चल रहे लापरवाह लोग भी जिम्मेदार हैं.
साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एएसजे डी सिंह ने सात साल पहले सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश को पलटते हुए आरोपी वाहन चालक को बरी कर दिया. अदालत ने तथ्यों, गवाहों के बयान और सबूत के आधार पर फैसला दिया कि पैदल चल रहा आदमी अपनी हड़बड़ी की वजह से मारा गया. हालांकि एम्स ट्रॉमा सेंटर की चिकित्सा जांच रिपोर्ट में उसे आई चोट और जख्म का भी जिक्र है. इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी वाहन से टक्कर लगने की पुष्टि हुई थी. लेकिन अदालत में किसी भी चश्मदीद गवाह ने तेज रफ्तार वाहन चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप की तस्दीक नहीं की.
दरअसल, मामला 2015 का है. जिसमें दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में सड़क पार कर रहा व्यक्ति कार की चपेट में आ गया था. घायल को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर के जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में विशेषज्ञों की सलाह का भी हवाला दिया गया है, जिसमें साफ कहा है कि सड़क पर चलते समय पूरे ध्यान से और अतिरिक्त सावधानी बरतें. मोबाइल, ईयर फोन आदि लगाकर ना चलें, जहां फुटपाथ न हो या सही न हो तो ट्रैफिक की दिशा में मुंह रखते हुए ही चलें. जेबरा क्रॉसिंग पर ही सड़क पार करें. लाल बत्ती हो तभी सड़क पार करें. सड़क पार करते समय हड़बड़ाहट जानलेवा हो सकती है. जान न भी जाए तो आप बुरी तरह घायल हो सकते हैं.
सड़क हादसों में पैदल चलने वालों की अधिक मौतें- रिपोर्ट
हाल ही में दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने ‘दिल्ली रोड क्रैश रिपोर्ट- 2021' जारी की थी. रिपोर्ट के मुताबिक दो चार या अधिक पहियों वाले वाहनों की चपेट में आने से सर्वाधिक (41.15) फीसदी मौतें पैदल चलने वालों की हुई हैं. दूसरे नंबर पर दोपहिया वाहन चालकों की मौत है. दोपहिया वाहन चालकों की मौत का प्रतिशत 38.1 फीसद है. रिपोर्ट के मुताबिक दिन के मुकाबले रात में ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं.
रात में पैदल यात्री अधिक दुर्घटना के शिकार

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








