
सड़क से 500 मीटर नीचे मिला बस का मलबा, नदी में जाने से बचा, कितना भयावह था किन्नौर हादसा?
AajTak
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर में बुधवार को जो भयंकर लैंडस्लाइड (Kinnaur Landslide) के कारण हादसा हुआ, उसमें अबतक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर में बुधवार को जो भयंकर लैंडस्लाइड (Kinnaur Landslide) के कारण हादसा हुआ, उसमें अबतक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. बीते दिन से ही कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं. बस का मलबा भी मिल गया है, करीब 14 लोगों को बचाया गया है. लेकिन अभी भी कई लोगों की तलाश की जा रही है. बुधवार दोपहर को करीब 12 बजे जब ये हादसा हुआ तब किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास सड़क से गुजर रहे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए. पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण मलबे में बस, कार, ट्रक दब गए. इसी मलबे के कारण बस गहराई में जा गिरी, लेकिन गनीमत की बात ये रही कि नीचे सतलुज नदी में जाने से बच गई. हालांकि, मलबे के नीचे दबी एक टाटा सुमो गाड़ी में मौजूद सभी 8 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी को गुरुवार तड़के ही बस का मलबा दिखाई पड़ा. ये सड़क से करीब 500 मीटर नीचे थे, लेकिन सतलुज नदी से करीब 200 मीटर ऊपर था. मलबे के पास से ही आईटीबीपी को एक शव भी बरामद हुआ था. अभी भी अन्य लोगों की तलाश की जा रही है, क्योंकि पहाड़ से पत्थर लगातार गिर रहे थे इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










