
सड़क पर सायरन, चेज और फिर धांय-धांय... गाजियाबाद में महिला पुलिस एनकाउंटर टीम की बहादुरी का पूरा किस्सा
AajTak
गाजियाबाद में पहली बार महिला पुलिस टीम ने एनकाउंटर के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. गोली लगने के बाद पकड़े गए आरोपी पर लूट और चोरी के 8 केस दर्ज हैं. इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की बहादुरी की हर जगह चर्चा हो रही है. जानें पूरी कहानी
Ghaziabad Women Police Team Encounter: दिल्ली से सटे यूपी के जिला गाजियाबाद में पहली बार एक ऐसा एनकाउंटर सामने आया है, जिसमें एक बदमाश को गोली मारकर पकड़ने वाली टीम में सभी महिला पुलिकर्मी शामिल थीं. इन महिला पुलिसकर्मियों ने कई दोपहिया वाहन और फोन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामलों में वांछित एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. गाजियाबाद जिले का यह पहला ऐसा पुलिस अभियान था, जिसे में पूरी तरह से महिला पुलिस टीम ने अंजाम तक पहुंचाया.
पूरी महिला पुलिसकर्मियों की टीम की बहादुरी ने देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरान न केवल अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए बल्कि महिला शक्ति का भी मजबूत संदेश दिया है. यह घटना पुलिस चौकी लोहियानगर के पास उस समय हुई, जब पुलिस रात में वाहनों की चेकिंग कर रही थी.
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे ने बताया कि हूटर और काले शीशों वाले वाहनों के खिलाफ नियमित रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. उसी दौरान महिला थाना प्रभारी रितु त्यागी की अगुवाई में एक टीम चेकिंग कर रही थी. टीम में सब-इंस्पेक्टर विनीता यादव और भुवनेश्वरी सिंह के साथ महिला हेड कांस्टेबल प्रीति और नीतू शामिल थीं.
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की. वह तेजी से वाहन दौड़ाने लगा और पुलिस से बचकर निकलना चाहता था. जैसे ही पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, आरोपी का संतुलन बिगड़ा और स्कूटर फिसल गया. बदमाश गिरते ही उठा और फिर दोबारा भागने की कोशिश करने लगा.
महिला पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी बदमाश घबरा गया और अचानक अपनी देसी पिस्तौल निकालकर पुलिस पर गोली चलाने लगा. महिला पुलिसकर्मियों ने स्थिति को समझते हुए जवाबी कार्रवाई की. प्रशिक्षित अंदाज में की गई फायरिंग में जितेंद्र के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा. इसके बाद घायल बदमाश को तुरंत काबू में कर लिया गया.
आरोपी बदमाश की पहचान जितेंद्र के तौर पर हुई. जिसके खिलाफ एक दो नहीं बल्कि 8 मामले दर्ज हैं. घायल बदमाश को गिरफ्त में लेकर इलाज के लिए एमएमजी जिला अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 317(2) और (5) (चोरी की संपत्ति रखना) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










