सड़क पर दौड़ रही थी बस, तभी गियर बदलते-बदलते महिला को छूने लगा ड्राइवर
AajTak
केरल में सरकारी बस में सफर के दौरान बस ड्राइवर ने महिला से छेड़छाड़ की. जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी. आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. बुधवार को उसकी कोर्ट में पेशी होगी.
देश में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सुनने में आती रहती हैं. ऐसा ही एक मामला केरल के कोझिकोड़ इलाके से सामने आया है. यहां चलती बस में महिला यात्री के ड्राइवर ने छेड़छाड़ की. महिला ने आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया.
आरोपी की पहचान 55 वर्षीय इब्राहिम के रूप में हुई है. वह केरल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) में ड्राइवर है. महिला का आरोप है कि वह जब बस में ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठी तो गाड़ी चलाते समय वह उससे छेड़छाड़ करने लगा. गियर बदलते समय जानबूझकर महिला को छू रहा था.
महिला ने गंतव्य में पहुंचते ही पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो उसने इन आरोपों को गलत बताया. आरोपी ने कहा कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ नहीं की है. पुलिस बुधवार के दिन आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी.
एर्नाकुलम में महिला यात्री से छेड़छाड़ इससे पहले एर्नाकुलम से भी ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आया था. यहां चलती बस में एक पैसेंजर ने महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ की थी. पीड़िता के मुताबिक, वह केएसआरटीसी बस से त्रिशूर से कोच्चि जा रही थी. इस दौरान वह आरोपी उसके पास आकर बैठ गया. उसने शुरू में सभ्य तरीके से बात की. लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह मुझे छूने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा.
लेकिन युवती ने फोन में पूरी रिकॉर्डिंग कर ली. इसके बाद पीड़िता ने कंडक्टर और ड्राइवर से शिकायत की और उसे पुलिस को सौंपने के लिए कहा. पुलिस का नाम सुनते ही आरोपी वहां से भागने लगा. पर अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










