
'सड़क खामोश होती है तो संसद आवारा हो जाती है, लेकिन राहुल...' लोहिया के कथन को याद कर बोले INDIA ब्लॉक के VP कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी
AajTak
INDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने सांसदों से मुलाकात के दौरान कहा कि मैं थोड़ा नर्वस हूं, शायद थोड़ा उत्साहित भी हूं और थोड़ा रोमांचित भी. उन्होंने कहा कि चूंकि मैं उस विचारधारा से आया हूं इसलिए मुझे लोहिया जी की एक पंक्ति याद आ गई है, 'जब सड़क खामोश होती है, तो संसद आवारा हो जाती है.'
इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के चर्चित कथन 'जब सड़क खामोश होती है, संसद आवारा हो जाती है...' को दोहराया है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि राहुल गांधी सड़क को खामोश नहीं होने देते हैं और सरकारों को फैसले लेने पर मजबूर करते हैं.
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने बुधवार को INDIA गठबंधन के सदस्यों से सदन के सेंट्रल हॉल में चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा, "मुझे लोहिया जी द्वारा कहा गया एक वाक्य याद आता है, जब सड़क खामोश है, सदन आवारा होती है. राहुल गांधी सड़कों पर सन्नाटा नहीं रहने देते. यह उनका स्वभाव और आदत बन गई है, और एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना उनकी यात्रा का हिस्सा है. उन्होंने तेलंगाना सरकार को जाति जनगणना को व्यवस्थित तरीके से करने के लिए सफलतापूर्वक राजी कर लिया."
बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, "मैं थोड़ा नर्वस हूं, शायद थोड़ा उत्साहित भी हूं और थोड़ा रोमांचित भी, और मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है. जब आप विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं, तो मैं आप सभी को अपनी-अपनी सीटों से सुनता रहता हूं. मैं आपमें से ज़्यादातर लोगों को शायद आपमें से हर एक को देश में क्या हो रहा है यह जानने के लिए फ़ॉलो करता हूं. और चूंकि मैं उस विचारधारा से आया हूं इसलिए मुझे लोहिया जी की एक पंक्ति याद आ गई है, 'जब सड़क खामोश होती है, तो संसद आवारा हो जाती है.'
इस मुलाकात में बी सुदर्शन रेड्डी ने INDIA गठबंधन के सदस्यों से कई मुद्दों पर खुलकर बात की.
तेलंगाना में जाति जनगणना पर उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, "जब यह काम पूरा हो गया था, जब मैं रिपोर्ट पेश कर रहा था. मैंने कहा था कि अब यह वर्तमान सत्ताधारी दल के लिए एक बड़ी चुनौती होगी और मैं सही साबित हुआ. अब देखिए इसमें कितना समय लगता है. क्या यह एक व्यवस्थित अध्ययन होगा या सिर्फ़ दिखावे के लिए.अगर वे वाकई गंभीर हैं, तो मैं उन्हें सलाह देने वाला कोई नहीं होता..."
पूर्व जज जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने बिहार में SIR का भी मुद्दा उठाया और कहा कि वोट देने का अधिकार जनता के हाथ में एकमात्र लोकतांत्रिक हथियार है. उन्होंने कहा कि मतदान के सार्वभौमिक अधिकार को चुनौतियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा, "सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है. बिहार जिस संकट का सामना कर रहा है, उससे ज़्यादा गंभीर चुनौती और संविधान के लिए कोई खतरा नहीं हो सकता. मतदान का अधिकार, आम आदमी के हाथ में एकमात्र साधन या हथियार है जब इसे छीनने की कोशिश की जाएगी, तो लोकतंत्र में क्या बचेगा?"

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










