
सचिन वाजे को सीने में दर्द और हार्ट ब्लॉकेज, NIA कोर्ट बोली- मेडिकल रिपोर्ट दिखाइए
AajTak
एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन की हत्या के आरोप में मुंबई पुलिस के पूर्व अफसर सचिन वाजे NIA की कस्टडी में है. उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी है कि वाजे को सीने में दर्द और हार्ट ब्लॉकेज की समस्या रहती है, जिसके बाद कोर्ट ने उनसे मेडिकल रिपोर्ट मांगी है.
NIA कोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व अफसर सचिन वाजे की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है. सचिन वाजे के वकील ने कोर्ट में आवेदन दिया था कि उन्हें सीने में दर्द और हार्ट ब्लॉकेज की समस्या रहती है. इसके बाद NIA कोर्ट ने वाजे की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है. सचिन वाजे एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन मर्डर केस का मुख्य आरोपी है. NIA ने 13 मार्च को उसे गिरफ्तार किया था. शनिवार को ही उसकी कस्टडी खत्म हो रही है. सचिन वाजे के वकील रौनक नाईक ने अदालत को एक एप्लीकेशन लिखी है. इसमें उन्होंने कहा है कि सचिन वाजे को सीने में दर्द के साथ-साथ हार्ट में 90% के दो ब्लॉकेज भी हैं. इसलिए वाजे को उनके कार्डियोलॉजिस्ट से मिलवाया जाए, ताकि उनका मेडिकल ट्रीटमेंट कोर्स शुरू हो सके. इसके बाद कोर्ट ने वाजे की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है. इन रिपोर्ट्स को तब देखा जाएगा, जब वाजे को आज NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








